---Advertisement---

Rohtak jile ki khabar : थाने में 2 पक्षों में मारपीट, एक दूसरे पर बरसाए लात-घूसे, 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Follow Us
---Advertisement---

 News from Rohtak district: Two parties fight in the police station Rohtak, kick and punch each other.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पंचायती समझौते के लिए आए थाने में भिड़े दोनों पक्ष

हरियाणा न्यूज रोहतक : रोहतक जिले के बहु अकबरपुर थाना में पंचायती समझौते के लिए गए 2 पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला किया और गाली- गलौच करने लगे। वहीं पुलिस वालों ने दोनों पक्षों के 10 लोगों को हिरासत में लिया। वहीं उनके खिलाफ सार्वजनिक स्थान थाना परिसर में झगड़ा करने व लोक शांति में विघ्न डालने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार गांव 19 जून को हुए झगड़े के मामले में गांव मदीना के दोनों पक्षों को सोमवार को जांच के लिए बहु अकबरपुर थाने में बुलाया गया था। दोनों पक्ष पंचायती तौर पर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्ष अचानक में तेज आवाज में बातचीत करने लगे। वहीं देखते ही देखते नौबत लड़ाई-झगड़े तक पहुंच गई।

वहीं एक दूसरे को गाली-गलौज देने लगे। जिसके बाद थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने आरोपियों को पकड़ा और झगड़ा शांत करवाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया। जिनमें से एक पक्ष से गांव मदीना निवासी पवन, दीपक, विकास, प्रीतम थे। वहीं दूसरे पक्ष से धर्मबीर, लक्ष्य, अमित, सोनू, रणबीर व पिंकी शामिल है।

बहु अकबरपुर थाना के जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि थाने में झगड़ा करने के मामले में 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनके खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी। दोनों पक्षों को पंचायती समझौते के लिए बुलाया गया था, लेकिन यहां थाने में दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।

ये भी पढ़ें:-

Bahadurgarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, नहीं हुई मृतक की पहचान,

Rohtak News Today: महम में युवक ने लगाया फंदा, बुधवार सुबह खेतों में पेड़ से लटका मिला निंदाना गांव का युवक
Barwala News Today: नहरी पानी को लेकर हुए झगड़ा, झगड़े में महिला सहित तीन घायल, केस दर्ज
हिसार छोड़ें या बदमाशी, बदमाशों पर सख्त एसपी दीपक सहारण, तस्करों का नेटवर्क भी तोड़ा जाएगा
Delhi-Sirsa हाईवे पर कार रुकवा युवकों से मारपीट-लूटपाट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer