Verification: eefe237ed2c24d7f

Barwala Crime News : दोस्त का पेपर दिलवाने आए युवक का बाइक चोरी, राजली गांव से जेवरात चोरी, युवती का एटीएम बदलकर निकाले पैसे

0 minutes, 11 seconds Read

Barwala Crime News: Bike of youth who came to get his friend papers stolen, jewelry stolen from Rajli village, money withdrawn by replacing girl ATM

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बरवाला में दोस्त का पेपर दिलवाने आए युवक का बाइक चोरी

हिसार जिले के बरवाला कॉलेज में दोस्त का पेपर दिलवाने एक युवक को उसे समय भारी पड़ गया जब अज्ञात चोर उसके भाई को चोरी करके फरार हो गए। जब परीक्षा खत्म होने को आई तो युवक अपने बाइक की तलाश में इधर-उधर भटकता रहा लेकिन उसके बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। बरवाला थाना पुलिस ने युवक की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात चोर के खिलाफ बाइक चोरी का मामला गलत करके जान शुरू कर दी है।

बरवाला थाना पुलिस को दी शिकायत में जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के फरैण गांव के रहने वाले सचिन ने बताया कि 16 दिसंबर को उसके दोस्त अमन का बरवाला के कॉलेज में पेपर था और वह अपने दोस्त का CTET Exam दिलवाने के लिए बाइक पर सवार होकर बरवाला आया हुआ था। अपने दोस्त की परीक्षा में एंट्री करवाने के बाद वह बाइक लेकर बरवाला के ढिंगडा पार्क मैं घूमने के लिए चला गया। उसने अपनी बाइक को पार्क के बाहर खड़ा किया और पार्क के अंदर चला गया। परीक्षा खत्म होने के समय करीब 2:30 बजे वह पार्क से बाहर आया तो देखा कि पार्क के बाहर खड़ी उसकी बाइक गायब है। उसने आसपास काफी तलाश की लेकिन उसकी बाइक के बारे में कोई सुराग नहीं लगा।

बरवाला थाना पुलिस ने जींद जिले के गांव फरैण निवासी सचिन की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उसकी बाइक HR31M – 0742 चोरी होने का मामला दर्ज करके अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस चोरों की पहचान के लिए पार्क के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगालने में लगी हुई है। फिलहाल सचिन के मोटरसाइकिल चोर का कोई सुराग नहीं ले पाया है।

राजली गांव में ताले तोड़कर जेवरात लेकर चोर फरार

बरवाला थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव राजली निवासी राजबाला पत्नी स्व0 सतबीर ने बताया कि दिनांक 14.12.2024 को रात को मेरे घर की दीवार कूदकर घर के ताले तोड़कर लगभग 1 किलों चांदी के गहने – तागड़ी, जुन्जणा, कड़ा, चैन 2 जौड़ी कुन्डली व 500 रूपए के नोटों से बनी हुई 5 मालाएं व अन्य किमती सामान किसी के द्वारा चोरी कर लिए गए है ।जिसकी जानकारी मुझे मेरे जेठ के लड़के सतीश पुत्र श्री हरीओम के द्वारा पता चला । मैं अपने बेटे सुभाष जो रेलवे विभाग में नौकरी करता है और हिमाचल रहता है । मैं मेरे बेटे सुभाष के पास मिलने के लिए गई हुई थी ।

एटीएम बदलकर धोखाधड़ी से निकाले पैसे

दीपिका पुत्री जितेन्द्र पाल वासी वार्ड 06 बरवाला जिला हिसार कि रहने वाली हूँ । दिनांक 15-12-24 को मै समय करीब 03:45 पर पीएनबी बैंक बरवाला के एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए गई हुई थी जो वहां पर बार बार एटीएम पिन डालने से भी पैसे नही निकल रहे थे। इसी दौरान मेरे पास एक अज्ञात व्यक्ति आया और वह बोला कि मैं बैंक से कर्मचारी हूँ तो उसने मेरा एटीएम ले लिया और पैसे निकालने कि कोशिश करने लगा तो उस पर भी पैसे नही निकले तो वह एटीएम देकर वहां से चला गया। दिनांक 16-12-24 को मैंने एटीएम सम्भाला तो मेरा एटीएम बदला हुआ मिला । फिर मैंने एसबीआई बैंक शाखा बरवाला में मेरे अकाउंट नम्बर 43138181809 में मेरे पैसे चेक किए तो पता चला कि दिनांक 15-12-24 को ही दौलतपुर चौक बरवाला के एटीएम से किसी ने मेरे खाते से 6000/- रु निकलवा लिए जिसकी स्टेटमेंट मेरे पास है । आपसे प्रार्थना है कि आप अज्ञात का पता करके उसके खिलाफ कानून कार्यवाही करे ।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer