Before the wedding date was finalized, the girl fled with her lover
Panipat News Today: पानीपत शहर की एक कॉलोनी में सगाई के बाद एक युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। युवती की शादी की तारीख तय होनी थी लेकिन उससे पहले ही पड़ोसी किराएदार का जीजा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर भाग गया। उसकी बेटी घर से जाते समय 50 हजार रुपए भी साथ ले गई।
चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के जिला भागलपुर का रहने वाला है। वह 3 बच्चों का पिता है, जिनमें 2 बेटे व एक बेटी है। उसकी बेटी की उम्र 20 साल है। जो 14 दिसंबर की सुबह 10 बजे से घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। जिसकी तलाश की गई, तो पता लगा कि बेटी को शादी की नीयत से राजा निवासी जिला चित्रकूट यू.पी. बहला-फुसला कर भगा ले गया है। लड़की अपने साथ 50,000 रुपए भी ले गई। आरोपी ने उनकी बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसाया।
पिता ने बताया कि उसने अपनी बेटी का रिश्ता तय किया हुआ है। करीब डेढ माह पहले दिल्ली निवासी युवक से सगाई हो चुकी है। आज फिर दिल्ली जाना था। जहां रिश्तेदारों संग बैठ कर शादी की डेट फाइनल करनी थी।इसलिए वह चाहता है कि किसी भी तरह उसकी बेटी लौट आए। वह अपनी बेटी की अच्छे तरह से शादी करना चाहता है। पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू कर दी है।