---Advertisement---

BSEH Exam UPDATE:- दसवीं कक्षा का विज्ञान विषय की परीक्षा रद्द, ड्यूटी में कोताही बरतने पर स्टाफ रिलीव, मामला दर्ज

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पलवल के 02, नूंह, गुरूग्राम के 1-1 परीक्षा केन्द्रों की सैकेण्डरी विज्ञान विषय की परीक्षा रद्द 

फाइल फोटो। सोशल मीडिया।‌

परीक्षा केन्द्रों पर नियुक्त स्टाफ को ड्यूटी में कौताही बरतने पर किया रिलीव तथा सभी सम्बन्धित के खिलाफ दर्ज करवाई एफ.आई.आर

हरियाणा न्यूज टूडे :  प्रदेशभर में 1416 परीक्षा केन्द्रों पर BSEH exam सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) विज्ञान एवं डी.एल.एड. (रि-अपीयर/मर्सी चांस) Pedagogy of English Language विषय की परीक्षाएं नकल-रहित, सुव्यवस्थित शान्तिपू्र्वक संचालित हुई। उडऩदस्तों द्वारा निरीक्षण के दौरान कुछ परीक्षा केन्द्रों HBSE Exam centers पर अनुचित साधन के कुल 72 मामले दर्ज किए गए।

मंगलवार को HBSE सैकेण्डरी की परीक्षा में 3,10,554 परीक्षार्थी एवं डी.एल.एड. (रि-अपीयर/मर्सी चांस) में 193 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वी.पी.यादव ने आज यहां बताया कि उनके उडऩदस्ते द्वारा जिला- नूंह, पलवल के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर छापेमारी की गई। निरीक्षण के दौरान जिला- नूंह  के परीक्षा केन्द्र प्रभात व.मा.वि., छछेड़ा, नूंह-22 पर 01 एवं जिला-पलवल के परीक्षा केन्द्र के.एम. पब्लिक व.मा.वि., मंडकोला-3 पर अनुचित साधन के 06 मामले दर्ज किए गए।

उन्होंने आगे बताया कि HBSE बोर्ड सचिव के उडऩदस्ते द्वारा जिला नूंह के 08 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया, जहां नकल के 12 केस पकड़े। परीक्षा केन्द्र रा.व.मा.वि., मांडीखेड़ा (नूंह) पर नियुक्त पर्यवेक्षक  शालिम, पीआरटी, रा.प्रा०पाठशाला, जरगोली व मोहम्मद यूनूस, पीआरटी, रा.प्रा०पाठशाला, फिरोजपुर डाहर को परीक्षा ड्यूटी में कौताही बरतने के कारण परीक्षा ड्यूटी से  कार्यभार मुक्त किया गया। 

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि जिला नूंह, पलवल व गुरूग्राम से विज्ञान विषय की परीक्षा का प्रश्र पत्र आउट होने की सूचना प्राप्त होने पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए बोर्ड के उडऩदस्तों द्वारा मौके पर पंहुचकर एल्फा न्यूमेरिक कोड, क्यूआर कोड व हिडन फीचर की सहायता से पेपर वायरल करने वालो को धर-दबोचा।

विज्ञान विषय की परीक्षा की पवित्रता भंग होने के जिला-नूंह के परीक्षा केन्द्र कंट्री ग्रामर स्कूल, नूंह-24, जिला-पलवल के रा.व.मा.वि., अलावलपुर-2, 3 तथा जिला-गुरूग्राम के परीक्षा केन्द्र रा.व.मा.वि., हरचंदपुर पर आज संचालित हुई परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त सम्बन्धित परीक्षार्थियों, पर्यवेक्षकों व फोटो खिंचने वालों के खिलाफ  एफ.आई.आर. दर्ज करवा दी गई है।

संबंधित स्टाफ को परीक्षा ड्यूटी में कौताही बरतने पर ड्यूटी से रिलीव कर दिया गया। उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा गठित किए गए अन्य उडऩदस्तों द्वारा प्रदेशभर में नकल के 53 मामले दर्ज किए गए। कल 1065 परीक्षा केन्द्रों पर संचालित होने वाली सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) शारीरिक शिक्षा तथा डी.एल.एड. (रि-अपीयर/मर्सी चांस) Proficiency in Urdu/Punjabi/Sanskrit Language विषयों की परीक्षा में 90296 परीक्षार्थी प्रविष्ट होगें।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्जसुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com

ये खबरें भी पढ़ें :-

हरियाणा की ताजा खबर 

Share market fraud case 

किसानों का बड़ा ऐलान 

हरियाणा की राजनितिक खबर 

Sirsa News Today 

Jind News Hindi 

नारनौंद की खबर 

accident in Hisar 

नारनौंद क्षेत्र में लूटपाट : लूटपाट के मामले में महम चौबीसी के गांव फरमाणा और बेढुआ गांव के दो गिरफ्तार

HAU agriculture Mela latest News 

Pacs fraud case 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

जनक खाप सम्मेलन: हिसार में जुटे खाप प्रतिनिधि, लिए अहम फैसले

February 1, 2026

Hisar Khap Panchayat: कोहाड़ नांगल जाट्टान गौत्र का दो दिवसीय सम्मेलन 31 को हिसार में, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

January 30, 2026

Narnaund News : कृषि मंत्री पहुंचे राखी गढ़ी; बोले – आदि बद्री से सिरसा के ओटू हेड तक सरस्वती नदी के पुनर्जीवन के प्रयास

January 22, 2026

Haryana Breaking News: राखीगढ़ी महोत्सव का रंगारंग समापन; खेलों का परिणाम घोषित

December 28, 2025

सिंधुघाटी-सरस्वती सभ्यता की विरासत और इतिहास, हड़प्पा सभ्यता पेंटिंग प्रतियोगिता में दिखा बच्चों का उत्साह, Hansi News Today

December 28, 2025

हाईकोर्ट की न्यायधीश अल्का सरिन पहुंची राखीगढ़ी: हड़प्पा सभ्यता के रहस्य जाने; Narnaund News Live

December 27, 2025

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer