CM Flying Raid : नारनौंद में राशन डिपो पर सीएम फ्लाइंग की छापेमारी, मचा हड़कंप

By sunilkohar

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

CM Flying Raid rasan dipo Narnaund 

Narnaund News : हिसार जिले के नारनौंद कस्बे में सोमवार को सीएम फ्लाइंग टीम खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ वार्ड नंबर 4 स्थित एक राशन डिपो पर जांच के लिए पहुंची। इस दौरान डिपो पर कई तरह की अनियमितताएं सामने आईं। जिस पर डिपो संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा और उसके बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जांच टीम में सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना, उनके साथ खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर संदीप, एएसआई सुरेंद्र तथा हेड कांस्टेबल विजय भी शामिल रहे।

शिकायत पर पहुंची CM Flying टीम

fb img 17573293290348688399635083239821

जानकारी के अनुसार सीएम फ्लाइंग टीम को शिकायत मिली थी कि वार्ड नंबर 4 में सोनू नामक व्यक्ति द्वारा संचालित डिपो पर पात्र उपभोक्ताओं को राशन वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। शिकायत के आधार पर सोमवार को CM Flying Raid की और डिपो को खुलवाकर स्टॉक व रिकॉर्ड की गहन जांच की।

जांच के दौरान टीम ने पाया कि दूसरे वार्ड का राशन भी इस डिपो पर अटैच किया गया है। मौके पर डिपो में गेहूं, चीनी, नमक तथा सरसों का तेल मौजूद था। हालांकि रिकॉर्ड के हिसाब से वहां 6 लीटर तेल कम निकला। इसके अलावा बड़ी गड़बड़ी यह सामने आई कि डिपो संचालक ने चीनी का स्टॉक डिपो से अलग दूसरी जगह पर रखा हुआ था, जिसकी सूचना विभाग को नहीं दी गई थी।

 

fb img 17573293219624447247649168503748

जांच पूरी होने के बाद टीम ने सारी जानकारी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उच्चाधिकारियों को भेज दी है। विभाग की ओर से डिपो संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा और नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

CM flying Raid से डिपो संचालकों में मची खलबली

fb img 17573293129671820917120257508655

जैसे ही नारनौंद में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी ( CM Flying Raid ) की खबर फैली, इलाके के अन्य डिपो संचालकों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने टीम को डिपो पर राशन वितरण की स्थिति से अवगत कराया।

पात्र नागरिकों को सही समय पर पूरी मात्रा में मिलना चाहिए राशन

मौके पर मौजूद नागरिकों से बातचीत करते हुए सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने स्पष्ट कहा कि सरकार की ओर से साफ निर्देश हैं कि पात्र व्यक्तियों को समय पर और पूरी मात्रा में राशन मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी डिपो संचालक यदि इसमें लापरवाही या अनियमितता करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

 


Discover more from Haryana Abtak News- Latest Haryana Update Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Free Haryana News Mobile APP

Download APP Link

Leave a Comment

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer

Discover more from Haryana Abtak News- Latest Haryana Update Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading