Hansi Accident News in Hindi
जाट धर्मशाला हांसी के नजदीक हादसा, युवक की मौत
हरियाणा न्यूज टूडे: हांसी में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जाट धर्मशाला के नजदीक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। मृतक नारनौंद उपमंडल के गांव माजरा का रहने वाला था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Hansi News in Hindi: मिली जानकारी के मुताबिक नारनौंद क्षेत्र के गांव माजरा निवासी करीब 40 वर्षीय संजीत पुत्र चंद्र प्रकाश किसी कार्य से हांसी शहर आया हुआ था। जब वह हांसी शहर के हिसार रोड पर अंबेडकर चौक से जाट धर्मशाला की तरफ जा रहा था कि तेज रफ्तार वाहन ने उसे कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल संजीत को राहगीरों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाएगी जहां पर डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया। जब परिजन उसे उपचार के लिए हिसार के आधार हॉस्पिटल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

संजीत की मौत की सूचना मिलते ही गांव माजरा के दर्जनों लोग हिसार के आधार हॉस्पिटल में पहुंच गए। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करने में लगी हुई है। उसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया जाएगा जहां पर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक संदीप तीन बच्चों का पिता था जिन में से दो बेटे और एक बेटी है। खबर को अपडेट किया जा रहा है।










