---Advertisement---

Hansi Accident : हांसी टेलीफोन एक्सचेंज के सामने ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---
Hansi Accident: Truck crushes scooty rider in front of telephone exchange in Hansi

Haryana News Today :  मंगलवार को Hansi Accidet  में एक हादसा हो गया। एक बुजुर्ग व्यक्ति अपनी स्कूटी पर सवार होकर सब्जी मंडी जा रहा था कि टेलीफोन एक्सचेंज के सामने एक ट्रक ने पीछे से स्कूटी सवार बुजुर्ग को टक्कर मार कर टायर के नीचे रौंद दिया। ये हादसा बुजुर्ग के पोते की आंखों के सामने हुआ। पुलिस ने मृतक के पोते के ब्यान पर कारवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस को दिए ब्यान में ढ़ाणी कुशाल निवासी रिंकू ने बताया कि मंगलवार की दोपहर को करीब डेढ़ दो बजे उसका दादा मामन सैनी अपनी चार्जिंग स्कूटी लेकर हांसी सब्जी मंडी जा रहा था और वो पीछे पीछे बाईक पर जा रहा था। जब वो माडल टाऊन से निकलते तो पीछे से एक ट्रक ट्राला चालक अपने ट्रक को तेज गति व गफलत से चलाता हुआ आया और उसके दादा मामन सैनी की स्कूटी में पीछे से सीधी टक्कर मार दी। जिसके कारण उसका दादा व स्कूटी ट्रक के टायर के नीचे आ गए। उसने अपने दादा को संभाला और हादसे की सूचना अपने परिजनों को दी कि इतनी ही देर में ट्रक चालक ट्रक को छोडक़र मौके से फरार हो गया। जब वो अपने दादा को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हांसी शहर थाना पुलिस ने रिंकू के ब्यान पर ट्रक नंबर एचआर 620- 9414 के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाक र मृतक के परिजनों के हवाले कर दिया।

रिंकू ने बताया कि उसका दादा मामन सैनी अपनी चार्जिंग स्कूटी पर सब्जी बेचने का काम करता था और अपने परिवार का पालन पौषण कर रहा था। जब मंगलवार की दोपहर को वो सब्जी लेने के लिए सब्जी मंडी जा रहा था तो हादसे का शिकार हो गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Barwala Hisar News: बरवाला के नजदीकी गांव की युवती लापता, दोस्त का फोन बंद, परिजनों ने जताया शक

August 28, 2026

Evening Bulletin: हरियाणा मानसून सत्र अपडेट, पटवारी-कानूनगो हड़ताल, देश प्रदेश की बड़ी खबरें

August 27, 2026

HTET 2025: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का दूसरा मौका, 30-31 अगस्त को होगी प्रक्रिया, RLV अभ्यर्थी ध्यान दें

August 27, 2026

Latest Update: घर बैठे उपलब्ध होंगी राजस्व सेवाएं, निर्धारित समय-सीमा में होगा इंतकाल का निपटारा

August 27, 2026

Latest News: रोहतक होटल में युवती की हत्या कर बॉयफ्रेंड भागा, युवक ने किया सुसाइड का प्रयास

August 27, 2026
Haryana Roadways Strike: 5-6 सितंबर को प्रदेशभर में चक्का जाम, रोडवेज कर्मचारियों का ऐलान

Haryana Roadways Strike: 5-6 सितंबर को प्रदेशभर में चक्का जाम, रोडवेज कर्मचारियों का ऐलान

August 26, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer