Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हरियाणा न्यूज टूडे, हांसी। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं। गांवों में बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना तथा आमजन की समस्याओं का समाधान करवाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उक्त शब्द हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राजेश ठकराल ने रविवार को धर्मपुरा गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा गर्मजोशी एवं उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया।
Hansi News Today: राजेश ठकराल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए अनेक योजनाएं एवं विकास कार्य किए जा रहे हैं। इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी रखें और पात्र लोगों को इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित करें।
राजेश ठकराल ने कहा कि व्यापारी समाज प्रदेश की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है। हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और उनके हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के साथ-साथ आम नागरिकों की समस्याओं और सुझावों को भी गंभीरता से सुना जाएगा। ( Hansi News in Hindi )
इस अवसर पर ग्रामीणों ने गांव से संबंधित विभिन्न विषयों पर राजेश ठकराल से चर्चा की तथा अपनी समस्याओं एवं सुझावों से अवगत करवाया। राजेश ठकराल ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा रखे गए जनहित के विषयों को संबंधित अधिकारियों एवं विभागों के समक्ष रखा जाएगा और समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
स्वागत एवं जलपान कार्यक्रम में दयाल सिंह, भजनलाल, अशोक कुमार, पवन कुमार, महेंद्र कुमार, प्रीतम सिंह, शीला रानी, वीना रानी, राजेंद्र कुमार (पूर्व सरपंच), मीरा भाई, कर्मचंद, सीमा रानी (पंच), मदन लाल सहित अनेक सम्मानित ग्रामीण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में राजेश ठकराल के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव में पहुंचकर लोगों से सीधे संवाद करने और उनकी समस्याएं सुनने से ग्रामीणों में विश्वास और उत्साह बढ़ा है।










