Haryana CM gifts boon to Hisar
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Hisar News Today: हिसार के गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर लगे पोस्टर से कुलदीप बिश्नोई का फोटो गायब मिला। पोस्ट में फोटो ना मिलने की वजह से कुलदीप बिश्नोई नाराज होकर कार्यक्रम से चले गए। मुख्यमंत्री ने हिसार को अनेक परियोजनाओं की सौगात दी।
Haryana CM नायब सिंह सैनी ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार ( GJU Hisar ) में आयोजित कार्यक्रम में 7 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से तैयार कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय परिसर में खेजड़ली महा बलिदान स्मृति शिल्प, माता अमृता देवी सर्कल तथा नर्सिंग विभाग के नए भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही छात्राओं के लिए नए गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास भी किया।
“उन्होंने कहा कि गुरु जंभेश्वर की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर प्रदेश सरकार प्रकृति और विकास के बीच संतुलन स्थापित करते हुए जनहित में कार्य कर रही है। हम प्रदेश के युवाओं को विश्व स्तरीय शिक्षा और बुनियादी ढांचा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
हिसार में कुलदीप बिश्नोई कार्यक्रम से नाराज होकर लौटे, पोस्टर से कुलदीप बिश्नोई का फोटो गायब,
हिसार के गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मंच पर लगे पोस्ट से भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई का फोटो गायब मिला। जब वह ऑडिटोरियम के बाहर पहुंचे तो उनके समर्थकों ने कुलदीप बिश्नोई को इससे अवगत करवा दिया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में लगे पोस्टर से कुलदीप बिश्नोई अपना फोटो गायब होने की सूचना मिलते ही बाहर से ही लौट गए। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने जब गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में अनेक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया तो कुलदीप बिश्नोई साथ ही थे और मंच पर पहले उनका फोटो भी लगा हुआ था लेकिन बाद में पोस्ट को बदल दिया गया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हिसार दौरे के दौरान गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित करते समय कुलदीप बिश्नोई के करीबी एवं नलवा से विधायक रणधीर पनिहार का नाम नहीं लिया। इससे विधायक रणधीर पनिहार भी खफा हो गए। लेकिन बाद में गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर नरसी राम बिश्नोई उन्हें पका पहने पहुंचे तो उन्होंने पक्का पहनने की बजाय हाथ में लेकर रख लिया।
गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर मुख्यमंत्री के साथ ही कुलदीप बिश्नोई की कुर्सी भी लगाई गई थी। लेकिन जब कुलदीप बिश्नोई ऑडिटोरियम के बाहर से लौट गए तो खाली कुर्सी पर उनके चचेरे भाई एवं पूर्व विधायक दुड़ाराम को बैठाया गया। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दूड़ा राम से कुलदीप बिश्नोई के कार्यक्रम में ना आने का कारण पूछा तो पूर्व विधायक ने उन्हें पूरे मामले से अवगत करवाया तो मुख्यमंत्री कोई टिप्पणी करने की बजाय मुस्कुराकर टाल गए।
गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी हिसार में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान उनके साथ शिक्षा मंत्री महिपाल ढ़ांडा, कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह मंगवा, हिसार से विधायक सावित्री जिंदल, नलवा विधायक रणधीर पनिहार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
कुलदीप बिश्नोई के नाराजगी के बारे में उनके सचिव मोहित से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि कार्यक्रम देरी से शुरू हुआ लेकिन कुलदीप बिश्नोई को दिल्ली के लिए रवाना होना था इसलिए वह कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए और बाहर से ही लौट गए।










