---Advertisement---

हिसार में रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को सनसिटी सिनेमा में मूवी का टिकट देकर किया सम्मान

Follow Us
---Advertisement---

Blood donation camp in Hisar News

AHN News Hisar: हिसार के सनसिटी बैंक्वेट हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र के साथ-साथ सनसिटी सिनेमा में मूवी देखने का टिकट देकर सम्मानित किया गया। इस रक्तदान शिविर को लेकर युवाओं और सामाजिक संगठन के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


दिल्ली रोड स्थित सनसिटी बैंक्वेट हॉल में शनिवार को रोटरी हिसार, रोटरी सुपर चैंपियन हिसार तथा रोटरी एलिट हिसार के संयुक्त तत्वावधान में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

 

शिविर में रोटरी हिसार के अध्यक्ष रोटेरियन प्रदीप गुप्ता, रोटरी सुपर चैंपियन हिसार की अध्यक्षा रोटेरियन मीनू गुप्ता तथा रोटरी एलिट हिसार के अध्यक्ष मनीष गोयल ने रक्तदान करने पहुंचे सभी रक्तदाताओं का स्वागत किया और उनके इस मानवीय योगदान की सराहना की।

प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन अनय मित्तल ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले युवाओं, सामाजिक संस्थाओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर हरियाणा राज्य रक्त संचरण परिषद के चिकित्सा अधिकारी ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। वहीं रोटरी हिसार की ओर से प्रत्येक रक्तदाता को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र तथा सनसिटी सिनेमा की मूवी टिकट भेंट कर सम्मानित किया गया। रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं के लिए फल, रियल जूस तथा प्रोटीन एवं विटामिन युक्त पौष्टिक खाद्य पदार्थों की विशेष व्यवस्था की गई।

रोटरी हिसार के महासचिव रोटेरियन दिनेश गुप्ता ने शिविर की संपूर्ण व्यवस्थाओं का कुशलतापूर्वक संचालन किया, जिसके चलते कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफल रहा। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एन.के. खेतरपाल, डॉ. एस.के. शर्मा, डॉ. के.के. वर्मा, पवन रावलवासिया तथा अश्वनी गर्ग ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर दयानंद सिंगल, पंकज गर्ग, शशि लोहिया, अरविंद बंसल, मुकेश गुप्ता, हरीश बुडाकिया, आशीष गोयल, सुभाष जांगड़ा, मनोज महेश्वरी, योगेश मित्तल, जय कुमार बंसल, बालकिशन अग्रवाल सहित सभी रोटेरियन सदस्य एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer