---Advertisement---

Accident News: ट्रैक्टर बाइक की टक्कर; सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Haryana Rewari tractor bike accident News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज टूडे: हरियाणा में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर ( Tractor bike accident News ) हो गई। ‌ इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतक दोनों आपस में रिश्तेदार थे और किसी काम से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे कि रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया और दोनों की मौत हो गई। ‌ हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने में जुट गई है।

रेवाड़ी में ट्रैक्टर बाइक की टक्कर, झज्जर चौक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी के झज्जर चौक पर ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जिनमें से एक पुष्प वाटिका कॉलोनी का रहने वाला बताया जा रहा है और दूसरा उसका रिश्तेदार है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक पर सवार होकर किसी काम से घर से बाहर निकले थे कि झज्जर चौक पर जैसे ही पहुंचे तो उनकी बाइक की ट्रैक्टर के साथ टक्कर हो गई। हादसे के बाद सड़क पर अफरा तफरी मच गई और सूचना पुलिस को दी। ( Rewari Accident News )

मौके पर पहुंची पुलिस जांच करने में लगी हुई है लेकिन अभी तक दो मृतकों के नाम सामने नहीं आए हैं। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। पूरी जानकारी मिलने के बाद खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer