---Advertisement---

Barwala News: बरवाला में गुरुधाम पार्क का लोकार्पण, मिली नई सौगात

Follow Us
---Advertisement---

Hisar Barwala News in Hindi

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बरवाला के सौन्दर्यकरण और जनसुविधाओ के विस्तार की दिशा में तेज गति से होगा कार्य: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा 

Barwala News : नगर परिषद बरवाला द्वारा वार्ड नंबर-3 में निर्मित गुरुधाम पार्क का शनिवार को हरियाणा के लोक निर्माण तथा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शहरों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं विकसित करने और नागरिकों को स्वच्छ, हरित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि पार्क केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे पार्कों की स्वच्छता एवं रखरखाव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ( Hisar News Today )

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। शहरों में पार्कों, सड़कों, पेयजल, सीवरेज तथा अन्य जनसुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। ( Haryana News Today )

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद बरवाला के चेयरमैन रमेश बैटरीवाला ने की। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और भविष्य में भी नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने गुरुधाम पार्क के निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्रवासियों के लिए एक उपयोगी एवं स्वागतयोग्य पहल बताया। पार्क के विकसित होने से बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को सैर, व्यायाम तथा मनोरंजन के लिए एक बेहतर सार्वजनिक स्थान उपलब्ध हुआ है।

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, रणधीर धीरू, पार्षद जितेंद्र, पार्षद ज्योति बंसल, उपाध्यक्ष रोशन घणघस, सुरेश गोयल, देवेंद्र देव, कमल हंदूजा, संत श्री कंवरा नंद, सुनील शर्मा, सुरेश शर्मा रामपाल धाणक, नगर परिषद सचिव प्रगति सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा सुसाइड केस में नया मोड़, पंचायत ने लिया फैसला, शीलू बल्हारा सहित चार पुलिस हिरासत में, पढ़ें पूरी खबर,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer