---Advertisement---

जन परिवाद समिति की बैठक में उठे मुद्दे: मिर्चपुर गांव के ग्रामीणों ने रखी मांग – Hisar News Today

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Hisar News Today : public grievance committee meeting


Hisar News Today : हिसार लघु सचिवालय परिसर स्थित जिला सभागार में शुक्रवार को आयोजित जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की मासिक बैठक में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने 15 में से 11 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया। शेष 4 शिकायतों को आगामी बैठक के लिए लंबित रखा गया। उपायुक्त महेंद्र पाल ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों की अनुपालना की दिशा में अधिकारियों को सभी जरूरी कदम उठाते हुए समस्याओं का समाधान किए जाने के निर्देश दिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 


जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की मासिक बैठक के पहले परिवाद में प्रार्थी ज्ञान चन्द गोयल द्वारा मिर्जापुर रोड के पास नियंत्रित क्षेत्र में अवैध कालोनी बनाए जाने संबंधी मामले में कैबिनेट मंत्री ने एफआईआर दर्ज करने, बरवाला उपमंडल से संबंधित परिवाद में प्रार्थी रोहताश गुप्ता द्वारा मिलीभगत करके किसी अन्य व्यक्ति के नाम उसकी प्रॉपर्टी करने संबंधी मामले में एसडीएम बरवाला को जांच करने के निर्देश दिए गए।

 

गत कई बैठकों में प्रार्थी इन्द्रो देवी निवासी गांव बधावड़ द्वारा रखे जा रहे परिवाद के संबंध में अवगत करवाया गया कि प्रार्थी को राशि दिलवा दी गई है, लेकिन इस मामले में ट्रैक्टर पर लिया गया लोन अभी भी उसी के नाम पर है। इस पर एलडीएम को लोन ट्रांसफर करने को लेकर आगामी निर्देश दिए गए। बहुचर्चित ऐरन गोल्ड सुक प्रोजेक्ट मामले में प्रार्थी सत्य नारायण गर्ग व अन्य द्वारा फर्जी हस्ताक्षर करने संबंधी शिकायत के मामले में नगर योजनाकार विभाग से मूल दस्तावेज प्राप्त करने को लेकर कैबिनेट मंत्री ने हिदायत दी। मूल दस्तावेज मिलने के उपरांत पुलिस द्वारा कार्यवाही की जाएगी।  

 


गांव मिर्चपुर निवासी नरेश व पवन जांगड़ा अपने परिवाद में सरकार द्वारा जारी ग्रांट को विश्वकर्मा धर्मशाला जींद बरवाला रोड पर लगाए जाने संबंधी मांग की गई। इस पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने वैकल्पिक भूमि आवंटित कर डी-प्लान व मनरेगा से जरूरी कार्य करवाने के निर्देश दिए।

 

गगनदीप निवासी कैमरी रोड द्वारा आवासीय भवनों में पशुपालन व्यवसाय होने के कारण जल निकासी की व्यवस्था बार-2 अवरुद्ध होने संबंधी शिकायत पर जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा अवगत करवाया गया कि समस्या का समाधान कर दिया गया है। इसी प्रकार से मीनू देवी निवासी गांव सुरेवाला द्वारा एसएलसी जारी किए जाने संबंधी शिकायत पर शिक्षा विभाग द्वारा अवगत करवाया गया कि स्कूल द्वारा एसएलसी जारी कर दी गई है।

 

अर्बन एस्टेट 2 हिसार के निवासियों द्वारा पेयजल आपूर्ति में गंभीर दूषित पानी की समस्या से संबंधित शिकायत पर अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में विभाग द्वारा कार्यवाही की जा रही है। इस मामले में मेयर प्रवीण पोपली के सुझाव पर नगर निगम, एचएसवीपी व जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों सहित अन्य निर्माण एजेंसियों की एक कमेटी गठित करते हुए निर्देश दिए गए कि सभी विभाग आपसी तालमेल व भविष्य की योजनाओं के मद्देनजर योजनाबद्ध ढंग से कार्य करें।

 

 


ग्राम पंचायत सलेमगढ़ के ग्रामीणों द्वारा जलघर के खस्ता हालात तथा फिल्टर के सही न होने के संबंध में रखी गई शिकायत पर अधिकारियों आगामी एक माह में फिल्टर मीडिया दुरूस्त करने की बात कही। इस पर बीडीओ को किए जा रहे कार्यों की निगरानी करने के लिए कहा गया। प्रताप सिंह निवासी बरवाला ने गली से अवैध कब्जा हटाने के संबंध में शिकायत रखी, जिस पर अधिकारियों को रिकॉर्ड जांचने व उसी अनुसार गली में आवागमन को सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा गया।

 

 

रेखा निवासी टिब्बा दानाशेर मिलगेट द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सेक्टर 24 में आवंटित फ्लैट की पजेशन दिलाए जाने की मांग बैठक में रखी। इस पर कैबिनेट मंत्री ने हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों को मुख्यालय से रिकोर्ड मंगवाकर प्रस्तुत करने की हिदायत दी।

 

उन्होंने कहा कि इस मामले में नियमानुसार कार्यवाही करते हुए प्रार्थी के साथ न्याय किया जाएगा। प्रार्थी राजाराम व अन्य निवासी महाबीर कॉलोनी द्वारा सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या का समाधान करवाने की मांग पर अधिकारियों ने अवगत करवाया कि स्थायी समाधान की दिशा में प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस मामले में कैबिनेट मंत्री ने मेयर प्रवीण पोपली को निगरानी करने के लिए कहा। इसी प्रकार से बैठक में प्रार्थी नरेश कुमार निवासी गांव सुलतानपुर द्वारा नाली के निर्माण के दौरान खेत मे नाके नहीं लगाए जाने संबंधी शिकायत की जांच के लिए एसडीएम हांसी को मौका निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।

 

एक अन्य शिकायत में प्रार्थी रामपाल व अन्य निवासी गांव बालसमंद द्वारा जलघर के बदतर होने और गंदा पानी सप्लाई किए जाने संबंधी शिकायत पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी व ग्रीवेंस कमेटी सदस्यों को जलघर का दौरा करने व समस्या का समाधान करने की दिशा में आगामी कार्यवाही करने की हिदायत दी गई।

 


इस अवसर पर नलवा विधायक रणधीर पनिहार, जिला परिषद चेयरमैन सोनू सिहाग डाटा, उपायुक्त महेंद्र पाल, हिसार पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन, अतिरिक्त उपायुक्त सी जयाश्रद्घा, हिसार एसडीएम ज्योति मित्तल, बरवाला एसडीएम डॉ वेदप्रकाश बेनीवाल, हांसी एसडीएम राजेश खोथ, नारनौंद एसडीएम विकास यादव, हिसार जिलाध्यक्ष आशा खेदड़, हांसी जिलाध्यक्ष अशोक सैनी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer