---Advertisement---

हिसार पुलिस ने 18 मामलों के हिस्ट्रीशीटर राजन उर्फ दाऊद को दबोचा

Follow Us
---Advertisement---

Hisar Police arrest history-sheeter Rajan urf Dawood

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Haryana News Today : हिसार पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 आपराधिक मामलों में शामिल हिस्ट्रीशीटर राजन उर्फ दाऊद को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर महिला से अभद्रता, मारपीट और अवैध हथियार से जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

पीएलए चौकी प्रभारी एएसआई अनुप ने बताया कि पटेल नगर निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, कुछ युवक उसकी ताई के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और अपने अन्य साथियों को बुला लिया। इस दौरान एक आरोपी ने पिस्तौल निकालकर जान से मारने की धमकी दी। हाथापाई में पिस्तौल की मैगजीन गिर गई, जिसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। ( Latest News Hisar )

पुलिस ने पहले आरोपी आर्यन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पिस्तौल की मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए थे। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दूसरे आरोपी राजन उर्फ दाऊद को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, राजन के खिलाफ हत्या के प्रयास, अवैध हथियार, लूट, रंगदारी और मारपीट समेत 18 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी से उसके साथियों, अवैध हथियारों के स्रोत और आपराधिक नेटवर्क से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer