---Advertisement---

Hisar News : खरक पूनिया में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने की शिरकत

Follow Us
---Advertisement---

Hisar Talent award ceremony in Kharak Punia


Hisar News : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरक पूनिया में चौधरी रणजीत सिंह वैध ट्रस्ट द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए प्रतिभा सम्मान समारोह तथा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने शिरकत की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Hisar News : गांव खरक पूनिया में प्रतिभा सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने युवा प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Hisar News : खरक पूनिया में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने की शिरकत
Hisar News

सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षा को प्राथमिकता दे रही है और हम सबका प्रयास होना चाहिए कि बच्चे आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति और परंपराओं से भी जुड़े रहें। शिक्षा प्राप्त कर उच्च पदों तक पहुंचने के बाद अब ये लोग समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रहे हैं।

 

विद्यालय के लिए आगामी कार्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 1931 से संचालित Hisar district के इस ऐतिहासिक स्कूल को और अधिक बेहतर बनाने के लिए सोलर सिस्टम, इनवर्टर, मुख्य गेट और स्कूल प्रांगण को पक्का करवाया जाएगा। इन्वर्टर बैटरी की व्यवस्था के लिए एक लाख रुपये की राशि दी। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पूर्व आईजी ईश्वर सिंह दुहन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 


ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पूर्व आईजी ईश्वर सिंह दुहन ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। ताकि अन्य विद्यार्थी भी प्रेरित होकर मेहनत करें और सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी शहीद रणजीत सिंह के नाम से बना यह ट्रस्ट शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रहा है।

 


इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उपस्थित जनों ने ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना की और धन्यवाद व्यक्त किया।

 

Hisar Talent award ceremony organized in Kharak Punia
Hisar News Today


कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, रणधीर सिंह धीरू, तहसीलदार रविन्द्र शर्मा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार, रामकेश बंसल, सुंदर गोयल, मास्टर श्री चंद भनभौरी, प्रिंसीपल संजीव कुमार, डॉ मंजीत बूरा, प्रवीन, अक्षीत पूनिया, आजाद बनभौरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

 

Hisar News : खरक पूनिया में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने की शिरकत
Hisar Talent award ceremony organized in Kharak Punia, Barwala News

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer