IMT Kharkhoda से मारुति कार लेकर जा ट्रक चालक से लूट, दो गिरफ्तार

By sunilkohar

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

IMT Kharkhoda car loading truck driver Loot

आईएमटी खरखोदा मारुति कार लोड करके जा रहे ट्रक चालक के साथ दो बदमाशों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। थाना खरखौदा व क्राइम यूनिट खरखौदा की पुलिस टीम ने लूटपाट करने की घटना में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नाहरा निवासी दीपेश उर्फ मोंटी व इशु उर्फ टोनी है।

मैनपुरी, उत्तर प्रदेश निवासी सुमित ने 14 अक्तूबर को थाना खरखौदा में शिकायत दी थी कि वह तारा रोड लाइन ट्रांसपोर्ट कम्पनी मानेसर गुरुग्राम में ट्राले पर चालक है और उसके साथ उसके गांव का अभिषेक हैल्पर की नौकरी करता है। वे 13 अक्तूबर को ट्राला लेकर देहरादून गए थे और देहरादून से माल खाली करके रात को IMT Kharkhoda में मारुती कम्पनी से छोटी कार लोड करने आए थे।

वह व अभिषेक ट्राले में IMT Kharkhoda से कार लोड करके तारा ट्रांसपोर्ट कम्पनी की पार्किंग गांव सोहटी के लिए निकले थे। जब वे बहादुरगढ़ रोड कि तरफ निकले तो उनके ट्राले के सामने एक कार आकर रुकी, जिसमें से 2 युवक उतरे। एक युवक के हाथ में पिस्तौल नुमा हथियार था। दोनों युवकों ने डराकर उन्हें गाड़ी से नीचे उतार लिया।

 

बदमाशों ने उनकी जेब से 2 मोबाइल फोन जबरदस्ती निकाल लिए और दूसरा युवक उनकी गाड़ी में चढ़ गया। उसने गाडी के डेक्सबोर्ड से करीब 20 हजार रुपए निकाल लिए और  जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बाद में जब गाड़ी के अन्दर युवक का पर्स गिरा हुआ मिला तो उसको चैक किया तो उसमें 1 आधार कार्ड मिला, जिस पर दीपेश गांव नाहरा लिखा हुआ था।

जांच टीम में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक अक्षय ने पुलिस टीम ने IMT Kharkhoda truck driver Loot में शामिल दोनों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लूटे गए 2 मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है। आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।


Discover more from Haryana Abtak News- Latest News Haryana Update Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Free Haryana News Mobile APP

Download APP Link

Related Posts

Leave a Comment

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer

Discover more from Haryana Abtak News- Latest News Haryana Update Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading