---Advertisement---

Sonipat News : करंट लगने से मासूम की मौत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा

Follow Us
---Advertisement---

Innocent child died due to electric shock in Sonipat Kumaspur village

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Sonipat News Today : सोनीपत जिले के गांव कुमासपुर के खेतों में एक ढाई साल का बच्चा अज्ञात परिस्थितियों में बिजली के तार की चपेट में आ गया। जिसके कारण करंट लगने से बुरी तरह से झुलस गया। करंट लगने से झुलसे बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस कार्रवाई की वजह से अस्पताल ने शव देने में देरी की तो परिजन हंगामा करने लगे। परिवार के लोग बिना पोस्टमार्टम के शव देने की मांग कर रहे थे। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के मुन्ना अहमद पिछले 12 साल से गांव कुमासपुर में रह कर खेती कार्य करते है। उनके परिवार के सदस्य खेत में तोरई तोड़ रहे थे। इसी दौरान उनका ढाई साल का बेटा खुशनूर खेलते हुए बिजली के एक तार की चपेट में आ गया और करंट लगने से बेसुध हो गया। परिवार के लोग तुरंत उसे मुरथल रोड़ स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां लगभग एक घंटे तक चले उपचार के दौरान खुशनूर की मौत हो गई।‌

बच्चे की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने बहालगढ़ थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। खुशनूर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने अस्पताल से बच्चे का शव सौंपने की मांग शुरू कर दी। हालांकि, अस्पताल के चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना देने और पोस्टमार्टम के बाद ही शव सौंपने की बात कही। इस पर परिजन भड़क गए और अस्पताल में हंगामा करने लगे। वे बिना पोस्टमार्टम करवाए ही शव ले जाने पर अड़ गए।

सूचना मिलने पर बहालगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

हुसन के जाल में फंसकर हनीट्रैप गिरोह के शिकार हो रहे लोग,

जींद में दुष्कर्म पीड़िता को धमकी, दो साल जेल में रहने के बाद बाहर आए व्यक्ति ने दी धमकी,

मोबाइल खरीदने जा रहे बाइक सवार पर चाकू से हमला, गंभीर,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer