---Advertisement---

इंस्टाग्राम पर Online Lehenga Order के बहाने ठगी, राजस्थान से आरोपित काबू

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Instagram per online lehenga order fraud Tohana

Tohana News : इंस्टाग्राम आईडी पर online lehenga order करने के बहाने क्यूआर कोड भेज कर 15 हजार 500 रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है।  टोहाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित को राजस्थान से पकड़ने में सफलता हासिल की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 


थाना सदर टोहाना प्रभारी उपनिरीक्षक शादी राम ने बताया कि शिकायतकर्ता प्रवीण कुमार, पुत्र भीम सिंह, निवासी गांव गाजुवाला, थाना सदर टोहाना ने बताया कि उसकी पत्नी की इंस्टाग्राम आईडी से “sheetal_designerrs” नामक अकाउंट पर online lehenga order को लेकर बातचीत हुई। आरोपी ने व्हाट्सएप के माध्यम से QR कोड भेजकर एडवांस भुगतान के नाम पर ₹15,500 रुपये ठग लिए।

 


पीड़ित ने तुरंत 1930 हेल्पलाइन और NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई (Acknowledgement No. 31309250073615, दिनांक 30.09.2025)। पुलिस ने online lehenga order करने में प्रयोग किए गए QR कोड, भुगतान स्क्रीनशॉट और चैट रिकॉर्ड के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। थाना सदर टोहाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी निखिल मीना, पुत्र ओमप्रकाश मीना, निवासी फीलसान बिहारीपुरा, थाना बसी, जिला जयपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से ₹4,100 नगद बरामद की गई।

 


इस संबंध में मुकदमा संख्या 202, दिनांक 05.10.2025, धारा 318(4) BNS, 2023, थाना सदर टोहाना के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस की जांच जारी है और ठगी में शामिल अन्य संभावित साथियों की पहचान की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Barwala Hisar News: बरवाला के नजदीकी गांव की युवती लापता, दोस्त का फोन बंद, परिजनों ने जताया शक

August 28, 2026

Evening Bulletin: हरियाणा मानसून सत्र अपडेट, पटवारी-कानूनगो हड़ताल, देश प्रदेश की बड़ी खबरें

August 27, 2026

HTET 2025: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का दूसरा मौका, 30-31 अगस्त को होगी प्रक्रिया, RLV अभ्यर्थी ध्यान दें

August 27, 2026

Latest Update: घर बैठे उपलब्ध होंगी राजस्व सेवाएं, निर्धारित समय-सीमा में होगा इंतकाल का निपटारा

August 27, 2026

Latest News: रोहतक होटल में युवती की हत्या कर बॉयफ्रेंड भागा, युवक ने किया सुसाइड का प्रयास

August 27, 2026
Haryana Roadways Strike: 5-6 सितंबर को प्रदेशभर में चक्का जाम, रोडवेज कर्मचारियों का ऐलान

Haryana Roadways Strike: 5-6 सितंबर को प्रदेशभर में चक्का जाम, रोडवेज कर्मचारियों का ऐलान

August 26, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer