International Kabaddi player Shilu Balhara wife muskan balhara suicide
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Haryana News Today: हरियाणा के इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी ने सुसाइड ( Suicide ) कर लिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलती ही मृतका के मायके से परिजन पहुंचे और उन्होंने जमकर हंगामा किया। उसके बाद पुलिस इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा को अपने साथ ले गई। पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच करने में लगी हुई है।
Rohtak Suicide News in Hindi
मिली जानकारी के मुताबिक रोहतक जिले के गांव बहु अकबरपुर निवासी अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा के घर से शुक्रवार की शाम को करीब 4:00 बजे तेज आवाज सुनाई दी। इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर के परिजन दरवाजा खटखटा रहे थे और अंदर से कोई आवाज नहीं आ रही थी। इसी दौरान उनका एक जानकारी वहां पर पहुंचा और उसने दरवाजा तोड़ा तो कमरे के अंदर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। ( Rohtak News Today )
अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर की पत्नी ने सुसाइड नोट छोड़ा
इसकी सूचना मिलते ही बहु अकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से समिति इकट्ठा करने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। इसकी सूचना मिलते ही मृतका के परिजन भी बहु अकबरपुर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर के आवास पर पहुंच गए। उन्होंने वहां पर जमकर हंगामा किया और अनेक गंभीर आरोप लगाए। नहीं कुछ लोगों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर की पत्नी ने सुसाइड करने से पहले सुसाइड नोट छोड़ा है लेकिन अभी तक पुलिस की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
ओ घुमेया तू कर नी पटोला बनके, रेहा कर बिल्लो थोड़ा बन-ठन के’ पर रील बनाकर इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की

आपको बता दें कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बताया कि अक्सर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा और शीलू बल्हारा की मां के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। उन दोनों के बीच आपसे मेल मिला नहीं था। लेकिन मरने से एक दिन पहले ही मुस्कान बल्हारा ने सिंगर दिलजीत दोसांझ के गाने ‘ओ घुमेया तू कर नी पटोला बनके, रेहा कर बिल्लो थोड़ा बन-ठन के’ पर रील बनाकर इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की थी।

मृतका मुस्कान बल्हारा की शादी अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा के साथ सन 2023 में हुई थी और मुस्कान महम चौबीसी के गांव फरमाणा की बेटी थी। मुस्कान का भाई भी शीलू बल्हारा के पास रहकर ही प्रैक्टिस करता था और कुछ दिन पहले शीलू बल्हारा के साले और उसके दोस्तों का एक्सीडेंट हो गया था। जिनमें से एक युवक की मौत हो गई थी जबकि अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर का साला और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
हरियाणा का चीता के नाम से पुकारते
इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा को पंजाब के लोग हरियाणा का चीता के नाम से पुकारते हैं। शीलू बल्हारा 12वीं तक पढ़ा लिखा है और उसके पिता एक साधारण किसान हैं। जबकि उसका एक भाई और बहन भी है और भाई मनीष भी कबड्डी की प्रैक्टिस कर रहा है। घर में उसकी मां और दादी भी है। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की मां पिछले काफी समय से बीमार रहती है जिसकी वजह से कम उम्र में ही शीलू बल्हारा की शादी हो गई थी। इस बात की पुष्टि खुद शीलू बुलाहरा ने एक शादी कार्यक्रम में पूछे गए सवाल का जवाब में दिया था और कहा था कि वही शादी से बहुत खुश है।
अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा और मुस्कान बल्हारा की शादी के दो वर्ष बाद नवंबर 2025 में ही मुस्कान ने बेटे हार्दिक को जन्म दिया था। इसको लेकर परिवार में काफी खुशी थी। लेकिन बेटे के जन्म के बाद ऐसा क्या हुआ की मुस्कान ने सुसाइड जैसा कदम उठा लिया। क्या अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर और उसके ससुराल वालों के बीच संबंध अच्छे नहीं थे या फिर कोई और वजह है। मृतका के परिजन भी अब तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। इसके बाद पुलिस अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा को अपने साथ ले गई। लेकिन आधिकारिक रूप से इसकी अभी तक पुष्टि नहीं की गई है।
इस संबंध में बहु अकबर थाना के प्रभारी जसबीर से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच की कर रही है। मृतका मुस्कान बल्हारा के शव को पीजीआई रोहतक भेज दिया गया है और उसके शव का पोस्टमार्टम शनिवार को करवाया जाएगा। घटनास्थल से मिले सबूतों और मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News Today:
Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली,
स्कॉर्पियो सवार चार बदमाश अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार, वारदात को अंजाम देने से पहले काबू,












