---Advertisement---

जींद में गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, खेत में जा रहे बाइक सवार को स्कार्पियो ने मारी टक्कर

Follow Us
जींद में गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, खेत में जा रहे बाइक सवार को स्कार्पियो ने मारी टक्कर
---Advertisement---

    Jind Rohtak Road Accident in Gatauli

Haryana News Today : जींद रोहतक रोड़ पर गांव गतौली के नजदीक स्कार्पियो गाड़ी की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर परिजनों के ब्यान पर स्कार्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने सोमवार को जींद के नागरिक अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रविवार की शाम को जींद रोहतक रोड़ पर गांव गतौली के नजदीक एक स्कार्पियो गाड़ी और बाइक की टक्कर हो गई। गाड़ी की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल की मौर्चरी में रखवा दिया। मृतक बाइक सवार की पहचान गांव गतौली निवासी 42 वर्षीय कुलदीप पुत्र सतबीर के रूप में हुई।

मृतक कुलदीप के चाचा जगदीश ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा कुलदीप रविवार की शाम को करीब 6:30 बजे घर से ( HR 12M 9700 ) बाइक पर सवार होकर खेत में जाने के लिए निकला था। जब परिजनों ने देर रात को खाना खाने के लिए कुलदीप के फोन पर फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। बार बार फोन मिलाने पर फोन नहीं रिसिव हुआ तो वो अपने परिजनों के साथ उसकी तलाश में निकल लिए। जब वो जींद रोहतक रोड़ पर हनुमान मंदिर के पास पहुंचे तो देखा कि नेशनल हाइवे 352 पर एक स्कार्पियो गाड़ी HR 12 AS 5017 हादसे होने की वजह से क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी हुई है। लेकिन अंधेरा ज्यादा होने की वजह से कुलदीप उन्हें नजर नहीं आया।

उन्होंने इसके लिए अपने अन्य परिजनों को भी घटनास्थल पर बुलाया और कुलदीप की तलाश की तो कुछ ही दूरी पर कुलदीप का मोटरसाईकिल पड़ा हुआ दिखाई दिया। मोटरसाईकिल से कुछ दूरी पर कुलदीप मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। पुलिस ने जगदीश की शिकायत पर स्कार्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके सोमवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक कुलदीप खेती बाड़ी का काम धंधा करके अपने परिवार का पालन पौषण करता था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer