---Advertisement---

जींद महिला लापता: बराह खुर्द गांव से विवाहिता दो साल की बेटी सहित गायब, रोहतक के युवक पर शक

Follow Us
---Advertisement---

जींद महिला लापता मामला

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज टूडे: जींद जिले के बराह खुर्द गांव से एक विवाहिता अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। घर से जाते समय महिला अपनी 2 साल की बेटी को भी साथ ले गई। महिला के पति ने रोहतक जिले के युवक पर उसकी पत्नी और बेटे को गायब करने का शक जताया है। पुलिस में शिकायत के आधार पर गुमशुदगी भी का मामला दर्ज करके मां बेटी की तलाश शुरू कर दी है।

बराह खुर्द गांव से महिला दो साल की बेटी सहित लापता

जींद सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव बराह खुर्द निवासी सोनू ने बताया कि उसकी शादी सीमा के साथ हुई थी और शादी के बाद दो साल पहले उन्हें बेटी पैदा हुई। 27 जुलाई को उसकी पत्नी सीमा अपने 2 साल की बेटी को लेकर बिना बताए घर से कहीं चली गई। उन्होंने अपनी बेटी और पत्नी की काफी तलाश की लेकिन उन दोनों का कहीं से कोई अता-पता नहीं चला।

 

पुलिस को दी शिकायत में सोनू ने बताया कि पिछले करीब 12 दिनों से वह अपनी पत्नी और बेटी की तलाश में डर-डर के छोकरी का रहा है उनके बारे में कहीं से भी कोई सुराग नहीं लगा। उसे शक है कि कहीं उसकी पत्नी को कानोर रोहतक निवासी रामचंद्र ने तो कहीं छुपा कर नहीं रखा है। पुलिस ने सोनू की शिकायत के आधार पर उसकी बेटी और पत्नी की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला और बच्ची के लापता होने के पीछे क्या कारण है और शिकायत में बताए गए व्यक्ति की इसमें कोई भूमिका है या नहीं।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer