---Advertisement---

JJP preparations for Lok Sabha elections : लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जेजेपी की तैयारी

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

  JJP preparations for Lok Sabha elections

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लोकसभा चुनाव को लेकर अहम बैठक, संगठन मजबूती पर दिया जोर

हरियाणा न्यूज चंडीगढ़ : जननायक जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव और संगठन मजबूती की दिशा में शनिवार को एक अहम बैठक की। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में पार्टी पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दो घंटे तक चली इस बैठक में लोकसभा चुनाव, संगठनात्मक नियुक्तियों समेत कई विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ केसी बांगड़, राजेंद्र लितानी, राज्य मंत्री अनूप धानक सहित चेयरमैन, विधायक, पूर्व विधायक, सभी जिला अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी-प्रदेशाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

जेजेपी की बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर विशेष तौर पर चर्चा की गई और सभी से विचार लिए गए। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी द्वारा लोकसभा स्तर पर रैलियां करने पर चर्चा हुई और सभी जिलों और हलकों में चुनाव कार्यालय खोले जाने के बारे में रिपोर्ट ली गई। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जेजेपी ने फतेहाबाद, उचाना, नारनौल, दादरी, डबवाली, सिरसा और भिवानी में चुनाव कार्यालय खोल दिए है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पार्टी पदाधिकारियों को कहा कि अन्य जगहों पर भी कार्यालय खोलने के काम को गति दें और मजबूती से चुनाव तैयारियों में जुट जाएं। 

उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले संगठन की मजबूती के अहम मायने होते है इसलिए पार्टी पदाधिकारी 28 फरवरी तक संगठन निर्माण के कार्य को भी पूरा करें ताकि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में इसका फायदा पार्टी को मिले। इस अवसर पर जेजेपी विधायक रामकरण काला, विधायक अमरजीत ढांडा, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, वरिष्ठ नेता बृज शर्मा, महिला प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण, युवा प्रदेश अध्य्क्ष रविंदर सांगवान, बदरुद्दीन,  डॉ अजीत ओडीएम सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567

ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

Haryana News WhatsApp group

Haryana Breaking News Today 

आस्ट्रेलिया वर्क वीजा कैसे लगवाएं और वर्क वीजा के नाम पर ठगी से कैसे बचें

किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू ने बनाई रणनीति, क्या सरकार होगी चित

किसान आंदोलन पार्ट टू अपडेट 

आप नेता बोले : इंटरनेट बंद करके व्यापारियों और आम जनता को नुकसान पहुंचा रही सरकार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

August 21, 2026
Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर की जिम्मेवारी लोरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, जाने मैसिज में क्या लिखा

Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर हत्याकांड को लेकर लोरेंस बिश्नोई गैंग का दावा निकला झूठा, जाने मैसिज में क्या लिखा

August 21, 2026
Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर की जिम्मेवारी लोरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, जाने मैसिज में क्या लिखा

हिसार कोर्ट फायरिंग मामला: अदालत ने बरी किया; दुश्मनों ने विनोद काना को उतारा मौत घाट

August 20, 2026

Jind News: इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर की मौत; बेस्ट रेडर मोहित दलाल की मौत से खेल जगत में मायूसी

August 20, 2026
गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

Live Update: हिसार कोर्ट में फायरिंग; गैंगस्टर विनोद काना को गोलियों से भूना, बदमाशों ने मारी दस गोली, दो हवाई फायर

August 20, 2026

Jind Rani Talab Mahaaarti: मैंने भोला मिल्या था नींद में, बोल्या बेटा मिलूंगा जींद में… भजन पर झूमे श्रद्धालु

August 20, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer