व्यक्ति को सड़क पर रास्ता मांगना पड़ा भारी, जान से मारने की नीयत से दागी गोली
Kaithal News : सड़क पर स्कूटी सवार से होरन बजाकर साइड लेना एक व्यक्ति को उसे समय भारी पड़ गया जब सुकुटी सवार ने गुस्सा होकर उस पर गोली दाग दी। गनीमत ये रही कि गोली लगने से व्यक्ति बाल बाल बच गया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना कैथल की बताई जा रही है। कैथल पुलिस ने आरोपित सहित उसके बेटे पर मामला दर्ज किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Kaithal asking for side by blowing horn proved costly, scooter rider fired bullet
ऊधम सिंह कॉलोनी कैथल निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया किया वह कैटरिंग का काम करता है। 16 जून की रात लगभग 9 बजे चंदाना गेट पर स्थित अपने गोदाम से घर जाते हुए उसने देखा कि एक व्यक्ति स्कूटी पर बीच सड़क खड़ा था। हॉर्न बजाकर साइड मांगने पर भी उसने रास्ता नहीं दिया। जब उसने साइड न देने पर एतराज जताया। इस पर स्कूटी सवार ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया व गालियां दीं। इसके बाद वह घर आ गए। ( Abtak Kaithal News )
घर पहुंचने पर आरोपी ने अपने बेटे अभिराज शर्मा को भी बुला लिया। अभिराज बंदूक लेकर आया और उस पर तान दी और फिर जान से मारने की नीयत से फायर किया। गनीमत रही कि गोली उसे नहीं लगी। इसके बाद एक हवाई फायर किया, जिसका शोर सुनकर आस-पास के लोग घरों से बाहर आ गए। लोगों ने मध्यस्थता की तो दोनों आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। ( latest Kaithal News in Hindi )
पीड़ित ने सिटी थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने कृष्ण कुमार की शिकायत पर अभिराज शर्मा व उसके पिता सुधीर शर्मा पर आर्म्स एक्ट सहित सम्बन्धित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इंस्पैक्टर गीता ने इस मामले की जांच मुख्य सिपाही मोहिंद्र को सौंपी है, साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए गए हैं। ( Abtak Haryana News )









