Verification: eefe237ed2c24d7f

आढ़ती से परेशान किसान ने निगला जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर | Kaithal News

0 minutes, 7 seconds Read

Kaithal News : कैथल जिले के गुहला उपमंडल के गांव सरीला के एक किसान जसकरण ने अपने आढ़ती से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया, परंतु परिजनों द्वारा मौके पर ही उसे संभाल लेने के चलते उसकी जान बच गई। किसान के परिजनों द्वारा जसकरण को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Kaithal Sarila village, farmer upset with the commission agent swallowed poisonous substance.  

इस सम्बन्ध में किसान की बहन वरिंद्र कौर ने बताया कि उसका भाई चीका में एक आढ़ती के पास अपनी फसल बेचता था और उसका रुपयों का लेन-देन चलता था। उसके भाई ने आढ़ती से पैसा लिया और उसके बदले में अपनी जमीन आढ़ती के पास गिरवी रखी थी। आरोप है कि सम्बन्धित आढ़ती ने 6 लाख रुपए के 16 लाख रुपए बना दिए और उसके भाई को पैसे देने के लिए परेशान करने लगा। ( Abtak Haryana News )

उक्त लेन-देन को लेकर एक पंचायत भी हुई थी, जिसमें पंचायत ने दोनों पक्षों का समझौता करवा दिया था। वहीं आढ़ती कुछ दिन बाद ही समझौते से मुकर गया और उसके भाई को परेशान करने लगा, जिसके चलते उसके भाई जसकरण को जहर गटकने जैसा कदम उठाना पड़ा। वरिंद्र कौर ने प्रशासन से मांग की कि उसके भाई को न्याय दिलवाया जाए। वहीं उक्त मामले को लेकर सम्बन्धित आढ़ती ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। ( Latest Kaithal News in Hindi )

इस सम्बन्ध में जब गुहला थाने के प्रभारी विजेंद्र सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि उक्त मामले की जांच महमूदपुर चौकी इंचार्ज द्वारा की जा रही है। मामले की छानबीन कर सच्चाई का पता लगाया जा रहा है। उसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer