Khushi Nursing College protest update : Hansi News
Hansi News: Khushi Nursing College का विवाद एक बार फिर से गहरा गया है। छात्राओं के प्रदर्शन को रोकने के लिए नारनौंद के विधायक जस्सी पेटवाड़ उसे समय काफी ऊंचाई थे लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद भी छात्राओं की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सोशल मीडिया पर विधायक की खिल्ली उड़ाई जा रही है।
सोशल मीडिया पर नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ की उड़ी खिल्ली
प्रदीप बेरवाल महम के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई है जिसमें लिखा गया है छात्राओं के खुशी नर्सिंग कॉलेज प्रदर्शन के दौरान नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ को छात्राओं की पढ़ाई की काफी चिंता दिखाई पड़ रही थी। इसलिए वह छात्राओं पर समझौता करने का दबाव बना रहे थे। लेकिन छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो समझ में आया कि विधायक जी तो अपने दोस्त के कॉलेज को बचाने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने लिखा कि हलके की जनता ने उन्हें विधायक बनाया है दलाल नहीं।

सोशल मीडिया पर प्रदीप बेरवाल ने लिखा कि जिस समय छात्राओं पर लाठियां बरसाई जा रही थी उसे समय विधायक जी के मुंह से आहा तक नहीं निकाली और वहां पर जाकर छात्राओं के सुध लेना तो बड़ी बात थी। जब सोशल मीडिया पर पूरी खींची हुई तो विधायक वहां पर पहुंचे और छात्राओं पर समझौता करने का दबाव बनाया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। छात्राओं का माइग्रेशन करवाने का 19 फरवरी तक का समय मांगा गया था लेकिन यह समय भी बीत गया और अब तक छात्राओं का माइग्रेशन नहीं हुआ और नहीं उनकी अन्य मांगे पूरी हुई।
खुशी नर्सिंग कॉलेज के छात्राओं को हांसी के विधायक विनोद भयाना ने भी छात्राओं की हर समस्या का समाधान जल्द से जल्द करवाने और एक महीने के अंदर माइग्रेशन करवाने का ठोस आश्वासन दिया था लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद भी विधायक जी के आश्वासन के अलावा छात्राओं को कुछ नहीं मिला। इसके विरोध में खुशी नर्सिंग कॉलेज की काफी छात्राएं विधायक के आवास के सामने धरना प्रदर्शन पर बैठी हुई है।
इनेलो नेता उमेद सिंह लोहान ने कहा कि खुशी नर्सिंग कॉलेज के संचालक द्वारा छात्राओं के साथ यौन शोषण और उत्पीड़न के मामला सामने आया था। जब हम छात्रों के आवाज को बुलंद कर रहे थे तो नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ छात्राओं की समस्याओं का समाधान करवाने में नहीं बल्कि अपने दोस्त के कॉलेज को बचाने में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे थे। छात्राओं के समर्थन में खड़े कुछ युवाओं को विधायक द्वारा धमकाने की वीडियो भी उस समय सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जब छात्राओं की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और अब फिर से विधायक इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। उन्हें छात्रों के साथ-साथ हल्के की जनता को जवाब देना चाहिए।
इनेलो नेता उमेद लोहान ने कहा कि विधानसभा चुनाव हुए डेढ़ वर्ष का समय बीत चुका है लेकिन नारनौंद हल्के में विकास की एक ईंट तक नहीं लगी। डेढ़ वर्ष के कार्यकाल के दौरान विधायक ने छात्राओं को केवल आश्वासन दिया था और वह उसे आश्वासन पर भी खर्रे नहीं उतरे। इससे साबित होता है कि विधायक केवल हवा हवाई बातें करके लोगों को गुमराह करना जानते हैं। विधायक छात्राओं की समस्याओं का समाधान करवाने की बजाय अपनी रैली को लेकर ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं जबकि उनकी कोई उपलब्धि ही नहीं है। जो जनता के सामने रख पाए।
लोकल न्यूज पढ़ें :-
नारनौंद से अवैध पिस्तौल सहित युवक काबू, पेटवाड़ रोड़ से सीआईए पुलिस ने दबोचा, पूरी न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें,
हरियाणा सरकारी योजना अपडेट, मुख्यमंत्री नायब सैनी का बड़ा बयान, क्लिक करें
नारनौंद में महिला का शव मिलने से सनसनी, माइनर में मिला महिला का शव, नहीं हुई पहचान, क्लिक करें
एक्सीडेंट में फोटोग्राफर की मौत, शादी समारोह से लौटते वक्त हादसा, दूसरा साथी गंभीर,