---Advertisement---

मुसल मारकर की पिता की हत्या, दोस्त के साथ शव को नहर किनारे फेंका, ऐसे हुआ खुलासा

Follow Us
मुसल मारकर की पिता की हत्या, दोस्त के साथ शव को नहर किनारे फेंका, ऐसे हुआ खुलासा
---Advertisement---
Killed his father by hitting him with pestle, threw the body on the bank of canal

दो भाईयों ने अपने ही पिता की मुसल मारकर हत्या कर दी और दोस्त के साथ मिलकर पिता के शव को नहर किनारे फेंक दिया। पुलिस ने युवक को अवैध हथियार के साथ पकड़ने पर पुलिस पूछताछ में खुलासा करते हुए युवक ने बताया कि उसने रिवाल्वर से नहीं बल्कि मुसल मारकर अपने पिता की हत्या की है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके भाई व दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया है। ( Rewari News Today )

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्तौल सहित काबू किया था। जब पुलिस ने अवैध पिस्तौल से वारदातों के बारे में युवक से पूछताछ की। पुलिस ने युवक से पूछा कि इस पिस्तौल से किसकी हत्या की है तो युवक शुरूआत में तो आनाकानी करता रहा, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो युवक ने बताया कि उसने पिस्तौल से किसी की हत्या नहंी की है बल्कि मुसल मारकर की है। पुलिस ने पूछा कि किसका मर्डर किया है तो युवक ने बताया कि उसका पिता उसकी मां के साथ मारपीट करता था और रोकने पर उन्हें भी घर से बाहर निकाल देता था। इसलिए उसने मुसल मारकर अपने पिता लाल सिंह की हत्या कर दी। ( Rewari Father Murder News )

युवक ने खुलासा करते हुए बताया कि हत्या करने के बाद उसने अपने भाई व दोस्त के साथ मिलकर अपने पिता संगवाड़ी निवासी लाल सिंह के शव को कालाका नहर किनारे फेंक दिया था। 30 मई को रेवाड़ी पुलिस को कालाका नहर किनारे लावारिस हालत में एक शव बरामद हुआ था। धारूहेड़ा सीआईए पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध पिस्तौल के साथ घूम रहा है। पुलिस ने जब युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो रोहित ने उसके पिता की हत्या की वारदात को कबूल कर लिया। पुलिस ने रोहित को रिमांड पर लेकर उसके भाई मोहित व उसके दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस पूछताछ में रोहित ने बताया कि उसका पिता शराब पीने का आदी था और आए दिन उन पर जुल्म करता था। जब भी उसका पिता उसकी मां पर जुल्म करते हुए मारपीट करता तो वो रोकने लगते तो वो उन्हें गालियां देते हुए घर से बाहर निकाल देता। दोनों भाई पिता के घर से निकालने के बाद अपने दोस्त पवन के साथ ही रहते थे। उन्होंने खुद का काम करने के लिए ढ़ाबा खोलने की योजना बनाई, लेकिन उसके पिता ने कहा कि वो उसकी जमीन पर ढाबा नहीं खोलने देगा। अगर खोलोगे तो उन्हें किराया देना होगा।

इस संबंध में कसौला थाना प्रभारी शिवदर्षन ने बताया कि मोहित व रोहित को पिता की हत्या करने के मामले में पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान वारदात में प्रयोग किया गया मुसल व मोटरसाईकिल बरामद किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer