---Advertisement---

Latest Rohtak: रोहतक में युवक ने लगाया फंदा, काम धंधा नहीं चलने से परेशान होकर उठाया खौफनाक कदम

Follow Us
---Advertisement---

Latest Rohtak Suicide News 

रोहतक में युवक ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि काम धंधा ना चलने की वजह से परेशान था और इसी परेशानी के चलते युवक ने खौफनाक कदम उठाया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए Rohtak PGI की मोर्चरी में रखवा दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक रोहतक शहर के बाबरा मोहल्ला निवासी 34 वर्षीय राजेंद्र पुत्र रामकुमार का काम धंधा पिछले कम कई दिनों से ठप पड़ा हुआ था। काम धंधा नहीं चलने की वजह से वह कई दिनों से ही मानसिक रूप से परेशान था और घर में आर्थिक तंगी चल रही थी। आर्थिक तंगी से परेशान होकर राजेंद्र ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

Rohtak PGI

मृतक के परिजनों ने जब राजेंद्र को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा तो उन्होंने इसकी सूचना ओल्ड सब्जी मंडी पुलिस थाने में दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर सबूत इकट्ठा किए। पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया और शव को रोहतक पीजीआई की मोर्चरी में रखवा दिया।

 

मृतक राजेंद्र दो बच्चों का पिता था और उसके चले जाने से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। मौके पर पहुंचे लोगों ने कहा कि जीवन में उतार चढ़ाव आता रहता है लेकिन ऐसा खौफनाक कदम उठाना कहीं से भी उचित नहीं है। राजेंद्र काफी मेहनती था और जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना भी डटकर करता था लेकिन काम धंधा ना चलने की वजह से परिवार में आर्थिक तंगी से वह बिल्कुल टूट चुका था।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer