---Advertisement---

Latest Rewari News: रेवाड़ी की ताजा खबरें, इवनिंग न्यूज टूडे

Follow Us
---Advertisement---

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिला में गरिमापूर्ण तरीके मनाया जाएगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान : डीसी
-तिरंगा यात्राएं निकालने के साथ आयोजित करवाए जाएंगे देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम
-9 अगस्त से व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान
– 14 अगस्त को मनाया जाएगा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस ’
– जिला के विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय में विशेष कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित
रेवाड़ी, 07 अगस्त।
Latest Rewari News : डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 9 से 17 अगस्त 2026 तक प्रदेशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ तथा वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर देशभक्ति से ओतप्रोत गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति भावनात्मक रूप से जोड़ना, देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना तथा युवा पीढ़ी को भारत के विभाजन के इतिहास एवं उससे जुड़े बलिदानों की स्मृतियों से अवगत कराना है।

डीसी अभिषेक मीणा ने इस संबंध में शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। इससे पहले मुख्य सचिव हरियाणा अनुराग रस्तोगी ने प्रदेशभर के डीसी व अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय बैठक लेकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों का आयोजन पूरे देश भक्ति भाव और राष्ट्र प्रेम के साथ किया जाए। राज्य सरकार के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान और 14 अगस्त को विभाजन के दौरान प्रभावित हुए लोगों की स्मृति में राज्य स्तर के साथ-साथ जिला स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

डीसी अभिषेक मीणा ने दिशा निर्देश देते हुए कहा कि इस वर्ष ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप विभिन्न कार्यक्रमों में आधिकारिक स्वरूप में ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन भी कराया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों सहित जिला के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़चढ़कर प्रतिभागिता करते हुए   https://harghartiranga.com/  पोर्टल पर सेल्फी अपलोड करने का आह्वान किया।

तिरंगा रैलियां, प्रदर्शनी, ‘सेल्फी विद तिरंगा’ सहित देशभक्ति से ओतप्रोत करवाए जाएंगे कार्यक्रम  
  डीसी ने बताया अभियान के अंतर्गत देशभक्ति आधारित तिरंगा कॉन्सर्ट, तिरंगा एवं वंदे मातरम् प्रदर्शनी, बाइक, साइकिल एवं ई-बाइक रैलियां, तिरंगा यात्राएं, ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान, सरकारी भवनों पर तिरंगा रोशनी, विशाल तिरंगा रंगोली आदि कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके साथ हर घर तिरंगा अभियान के तहत सरकारी भवनों को तिरंगा लाइट से जगमग किया जाए।

विभाजन विभीषिका दिवस पर होंगे विशेष कार्यक्रम
  डीसी ने बताया कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में प्रदर्शनी, डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन, नाट्य मंचन, विभाजन पीड़ित परिवारों के अनुभव साझा करना, मौन श्रद्धांजलि, कैंडल मार्च तथा शैक्षणिक जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हर वर्ष 14 अगस्त को मनाया जाता है। इस दिन   www.mygov.in/  माय गोव क्विज प्लेटफॉर्म पर देश के विभाजन के दर्द, संघर्ष और बलिदान की याद में विशेष राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला से माय गोव पोर्टल पर क्विज प्रतियोगिता में अधिक से अधिक प्रतिभागिता सुनिश्चित की जाए।

विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय में होंगे विशेष आयोजन  
  डीसी ने बताया कि जिला के सभी स्कूलों, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में व्याख्यान, परिचर्चा, प्रदर्शनी, डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थियों को 15 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर जिला के विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

  इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, सीटीएम जितेंद्र कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा व जिला युवा अधिकारी सुमित यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

रेवाड़ी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर को
-लोक अदालत में आपसी सहमति से निपटाए जाएंगे मामले- सीजेएम डा. रेनू सोलखे
रेवाड़ी, 07 अगस्त।
Rewari News Today : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डा. रेनू सोलखे ने बताया कि रेवाड़ी जिला स्थित न्यायिक परिसर में 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निपटारा करवाया जाएगा।


  डालसा सचिव एवं सीजेएम डा. रेनू सोलखे ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से त्वरित निपटारा करवाना है। लोक अदालत में ट्रैफिक चालान, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम, पारिवारिक विवाद, दीवानी एवं फौजदारी मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, बिजली-पानी के बिलों तथा राजस्व आदि का निपटारा किया जाएगा।


  सीजेएम डॉ. रेनू सोलखे ने आमजन से अपील की है कि शनिवार, 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर का लाभ उठाएं। कोर्ट में अपने लंबित मामलों को आपसी सहमति से हल करवा लेने में ही फायदा है, जिससे कि समय कम लगे और मामूली खर्च में ही विवाद का निपटारा हो जाए। कोई भी केस में कोर्ट में चलता है तो लोगों को उसके लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं और धन व समय भी खर्च होता है। लोक अदालत में आदमी आकर विवाद को सुलझा ले तो यह वहीं समाप्त हो जाता है।
———-

वन स्टॉप सेंटर का दौरा कर दिए दिशा निर्देश

रेवाड़ी, 07 अगस्त।
हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार डॉ. रेनू सोलखे,  मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने शुक्रवार को  वन स्टॉप सेंटर, रेवाड़ी का दौरा किया।


उन्होंने बताया कि वन स्टॉप सेंटर हिंसा और संकट से पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं को एक ही छत के नीचे चिकित्सा, कानूनी सलाह, पुलिस सहायता, मनोवैज्ञानिक परामर्श और अस्थायी आश्रय प्रदान करने वाली भारत सरकार की एक केंद्रीय योजना है। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर, रेवाड़ी  के उपस्थित स्टाफ मेंबर को उचित दिशा निर्देश दिए।
——-

नशा मुक्ति केंद्र के कार्यों की समीक्षा की


रेवाड़ी, 07 अगस्त।
Rewari Evening News: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार डॉ रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने शुक्रवार को नशा मुक्ति केंद्र रेवाड़ी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र के कार्यों की समीक्षा की।


नशा मुक्ति केंद्र में संदीपा काउंसलर ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र में कुल 9 रोगियों में से 8 रोगी फिलहाल उपस्थित हैं तथा एक छुट्टी पर है रोगियों की समय समय पर काउंसलिंग की जाती है व उन्हें नशा छोड़ने के प्रति जागरूक किया जाता है।

 सीजेएम डॉ. रेनू सोलखे ने बताया कि कानूनी सहायता और उनकी सेवाओं के बारे में सभी को जागरूक किया जाए ताकि कानून की सहायता का लाभ उठा सके। विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के लिए निशुल्क कानूनी सेवाओं की पेशकश करना व साथ में उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने का प्रयास करता है। इस दौरान डॉ. रेनू सोलखे ने सभी को नशा न करने के बारे में प्रेरित किया तथा उससे होने वाले नुकसान के बारे में उनको अवगत करवाया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Rewari News:हर घर तिरंगा अभियान; शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में होने लगी हर घर तिरंगा अभियान की गूंज

Rewari News:हर घर तिरंगा अभियान; शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में होने लगी हर घर तिरंगा अभियान की गूंज

August 11, 2026
Rewari Breaking: होटल ग्रीन अर्थ के कमरे में युवक की मौत, कमरे में मिला शव; दूसरा साथी रात को निकला, जाने पूरा मामला

Rewari Breaking: होटल ग्रीन अर्थ के कमरे में युवक की मौत, कमरे में मिला शव; दूसरा साथी रात को निकला, जाने पूरा मामला

August 11, 2026

सात करोड़ की लागत से बनेगा बॉयज महाविद्यालय का नया भवन, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

August 10, 2026

Rewari News: रेवाड़ी के विभिन्न गांवों में निकाली तिरंगा यात्रा, बच्चों और महिलाओं में भी दिखा उत्साह

August 10, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

रेवाड़ी में रिश्वतखोर पटवारी रंगे हाथों काबू, ऑटो ड्राइवर के बेटे ने बिना कोचिंग के पास की थी परीक्षा, साइकिल पर जाता ड्यूटी

August 6, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer