---Advertisement---

Meham News: महम चौबीसी के गांव में सिंचाई करने गए भाइयों पर हथियारों से हमला

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Meham News: Attack with weapons on brothers who went to irrigate balambha village of Meham Chaubisi

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रतिकात्मक फोटो।

हरियाणा महम न्यूज : महम चौबीसी के बलंभा गांव में खेत की सिंचाई करने गए दो चचेरे भाइयों पर कुछ लोगों ने जेली, गंडासी और अन्य तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों भाई घायल हो गए। जिन्हें गांव के अन्य लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

पुलिस को दी शिकायत में बलंभा खास गांव निवासी नरेंद्र पुत्र राजबीर ने बताया कि वह और उसका चाचा का लड़का जोगिंद्र सुबह 9 बजे अपने खेत में पानी देने के लिए गए थे। जब वे अपना पानी खोलने लगे तो अचानक उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उनके हाथों में जेलियां और गंडासे थे। हमला करने वाले उनके ही गांव का विक्रम और उसके बेटे जसवंत व सतवंत थे। इन तीनों पिता पुत्रों ने उस पर और उसके चचेरे भाई पर जेली और गंडासी से हमल किया है। जिस वजह से उनके सिर व हाथ पर चोटें आई हैं। ये तीनों उन दोनों को अधमरा करके मौके ससे फरार हो गए। वे जाते समय यह कहकर गए हैं कि दोबारा यदि इस नाली से पानी लगाया तो वे उनक जान से मार देंगे। यदि शोर सुनक गांव वाले नहीं आते तो वे उनके जान से मार देते। पुलिस ने इस संबंध में विक्रम, जसवंत व सतवंत के खिलाफ केस दर्ज कर मामले क जांच शुरू कर दी है।

इंद्रगढ़ में किसान पर हमला, गंभीर

हरियाणा न्यूज महम : इंद्रगढ़ में एक किसान पर जानलेवा हमला किया गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किसान को गंभीर हालत में उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। लाखन माजरा पुलिस ने इस संबंध में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिनमें इंद्रगढ़ गांव निवासी ईशांत, सचिन, राहुल व नितिन शामिल हैं। 

पुलिस को दी शिकायत में इंद्रगढ़ गांव निवासी जोगिंद्र पुत्र कृष्ण ने बताया कि कल वह रात को साढ़े दस बजे अपने खेत से अपने घर जा रहा था। जब वह अपने घर के दरवाजे के पास पहुंचा तो ईशांत पुत्र संजय व सचिन पुत्र रोहतास उसे थप्पड़ मारकर भाग गए। उनको पकड़ने के लिए वह उनके साथ दौड़ा तो आगे कुछ ही दूरी पर राहुल पुत्र रमेश व नितिन अपने हाथों में रॉड व डंडे लेकर खड़े थे। उन्होंने उस पर रॉड व डंडों से हमला कर दिया। वे जाते हुए उसको जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। उसके परिजन उसे उपचार के लिए चिड़ी सीएचसी में लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567

ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

Haryana News WhatsApp group

Haryana Breaking News Today 

किसान आंदोलन टू : क्या किसान, जवान फिर होंगे आमने-सामने; पुलिस की किसान आंदोलन को कुचलने की कानूनी तैयारी

Haryana Jind News : जींद में समझौता न करने पर सरपंच के बेटे ने पंच को पीटा, पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप

Haryana Education News: हरियाणा के सभी गांव में बनवाई जाएगी डिजिटल लाइब्रेरी, लगभग 1500 हो चुकी स्थापित

Hansi News: हांसी के नजदीकी गांव में युवक ने लगाया फांसी का फंदा, पत्नी गई थी मायके

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

August 21, 2026
Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर की जिम्मेवारी लोरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, जाने मैसिज में क्या लिखा

Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर हत्याकांड को लेकर लोरेंस बिश्नोई गैंग का दावा निकला झूठा, जाने मैसिज में क्या लिखा

August 21, 2026
Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर की जिम्मेवारी लोरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, जाने मैसिज में क्या लिखा

हिसार कोर्ट फायरिंग मामला: अदालत ने बरी किया; दुश्मनों ने विनोद काना को उतारा मौत घाट

August 20, 2026

Jind News: इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर की मौत; बेस्ट रेडर मोहित दलाल की मौत से खेल जगत में मायूसी

August 20, 2026
गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

Live Update: हिसार कोर्ट में फायरिंग; गैंगस्टर विनोद काना को गोलियों से भूना, बदमाशों ने मारी दस गोली, दो हवाई फायर

August 20, 2026

Jind Rani Talab Mahaaarti: मैंने भोला मिल्या था नींद में, बोल्या बेटा मिलूंगा जींद में… भजन पर झूमे श्रद्धालु

August 20, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer