---Advertisement---

Narnaund News: नारनौंद क्षेत्र के गांव के तलाब में मिला लापता महिला का शव

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

 Narnaund News: Dead body of missing woman found in village pond of Narnaund area.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज नारनौंद : एक दिन पहले लापता हुई महिला का शव गांव के ही तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तलाब से बाहर निकालकर हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। 

रविवार को बास गांव के ग्रामीणों ने गांव के तलाब में एक शव तैरता हुआ नजर आया। ग्रामीणों ने तुरंत ही इसकी सूचना बास पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तलाब से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। मृतक महिला की पहचान गांव बास बादशाहपुर निवासी महिला सुशीला के रूप में हुई। महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट एक दिन पहले ही उसके बेटे ने बास पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी। 

बास पुलिस को दी शिकायत में बास बादशाहपुर निवासी जितेंद्र ने बताया था कि शनिवार की सुबह उसकी मां बिना बताए घर से कहीं पर चली गई है। शिकायत में जितेंद्र ने बताया था कि उसकी मां मानसिक रूप से ठीक नहीं है और वह उसकी देखरेख अपने तरीके से करते थे। लेकिन जिस समय वह नींद में थे तो उसकी मां घर से निकल गई। उन्होंने अपने स्तर पर अपनी मां सुशीला की पूरे दिन काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं से कोई सुराग नहीं लगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

August 21, 2026
Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर की जिम्मेवारी लोरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, जाने मैसिज में क्या लिखा

Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर हत्याकांड को लेकर लोरेंस बिश्नोई गैंग का दावा निकला झूठा, जाने मैसिज में क्या लिखा

August 21, 2026
Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर की जिम्मेवारी लोरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, जाने मैसिज में क्या लिखा

हिसार कोर्ट फायरिंग मामला: अदालत ने बरी किया; दुश्मनों ने विनोद काना को उतारा मौत घाट

August 20, 2026

Jind News: इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर की मौत; बेस्ट रेडर मोहित दलाल की मौत से खेल जगत में मायूसी

August 20, 2026
गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

Live Update: हिसार कोर्ट में फायरिंग; गैंगस्टर विनोद काना को गोलियों से भूना, बदमाशों ने मारी दस गोली, दो हवाई फायर

August 20, 2026

Jind Rani Talab Mahaaarti: मैंने भोला मिल्या था नींद में, बोल्या बेटा मिलूंगा जींद में… भजन पर झूमे श्रद्धालु

August 20, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer