---Advertisement---

Narnaund News: पाली गांव में हादसा, सैर कर रही महिलाओं को मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर

By sunilkohar

Published On:

Follow Us

 

 

 

Narnaund News: पाली गांव में हादसा, सैर कर रही महिलाओं को मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर

---Advertisement---

पाली-कुंभा रोड पर सैर कर रही महिलाओं को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, दो घायल

Narnaund News: गांव पाली में कुंभा रोड पर पैदल सैर करने निकली चार महिलाओं को पीछे से आई तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाएं घायल हो गईं। परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामले में एक घायल महिला ने नारनौंद थाना पुलिस को शिकायत देकर मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के मुताबिक, 18 सितंबर की रात करीब आठ बजे ममता अपनी जेठानी फूली देवी के साथ बिमला और मीना के साथ कुंभा रोड पर पैदल घूमने निकली थीं। चारों महिलाएं सड़क पर सैर कर रही थीं। इसी दौरान पीछे की तरफ से तेज गति से आई एक मोटरसाइकिल ने महिलाओं को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से ममता और फूली देवी घायल हो गईं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और दोनों घायल महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल ले गए।

तेज रफ्तार और लापरवाही का आरोप

ममता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि मोटरसाइकिल चालक वाहन को तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। इसी वजह से वह मोटरसाइकिल पर नियंत्रण नहीं रख सका और पीछे से सैर कर रही महिलाओं को टक्कर मार दी।

पीड़िता ने पुलिस से मोटरसाइकिल चालक की पहचान कर उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे से जुड़े तथ्यों

Leave a Comment