---Advertisement---

SBS School Madha: राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में नारनौंद के खिलाड़ियों का चयन

Follow Us
SBS School Madha: राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में नारनौंद के खिलाड़ियों का चयन
---Advertisement---

SBS School Madha के खिलाड़ियों का स्टेट लेवल टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 हरियाणा न्यूज टूडे, नारनौंद : जिला स्तरीय स्कूली टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन चार और पांच अगस्त को शिक्षा विभाग द्वारा एसबीएस स्कूल माढा में किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें लड़कियों के खेलों में अंडर 14 आयु वर्ग में एसबीएस स्कूल माढ़ा की छात्रा कनिष्का ने पहला तथा रिद्धि ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर 17 आयु वर्ग लड़कियों में मुस्कान ने पहला, प्रीति ने दूसरा और अंशु ने तीसरा, नैंसी ने चौथा तथा नैंसी यादव ने पांचवा स्थान हासिल किया पांचों खिलाड़ियों का चयन टीम में हो गया।

एसबीएस स्कूल माढ़ा की छात्रा महक ने दीक्षा को हराकर पहला तथा श्वेता ने चहक को हराकर तीसरा स्थान

 अंडर-19 आयु वर्ग लड़कियों में एसबीएस स्कूल माढ़ा की छात्रा महक ने दीक्षा को हराकर पहला तथा श्वेता ने चहक को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।अंडर 14 आयु वर्ग लड़कों में एसबीएस स्कूल के नवम ने पहला, शौर्य ने दूसरा तथा दीपांशु ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर 17 आयु वर्ग लड़कों में स्कूल के खिलाड़ी दक्ष ने दूसरा, गौरांश ने चौथा तथा विवेक ने पांचवा स्थान हासिल किया। अंडर 19 आयु वर्ग लड़कों में स्कूल के दीपक ने दूसरा, हर्ष ने तीसरा, कुश ने चौथा तथा आयुष ने पांचवा स्थान हासिल किया। ( Narnaund News Today )

 इस पर स्कूल के डायरेक्टर डॉक्टर सुनील चहल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 30 खिलाड़ियों का स्लेक्शन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होना था। जिसमें से एसबीएस स्कूल माढा के 19 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। उन्होंने इस पर जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र श्योराण, कुलदीप मलिक, शक्तिवेश का आभार व्यक्त किया तथा जयभगवान, सोमवीर, संदीप, विकास, सोनू ,शारदा आदि डीपी का धन्यवाद किया जिन्होंने इन खेलों का सफल आयोजन करवाया। अब  राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 22 अगस्त से 24 अगस्त तक शिक्षा विभाग द्वारा फरीदाबाद में करवाया जाएगा।

 इस अवसर पर स्कूल में संदीप, गगनदीप,विजय, विकास, प्रदीप, नीतू ,पूजा, मंजू ,शारदा आदि मौजूद रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer