---Advertisement---

Hisar Municipal Corporation चुनाव की तैयारियां शुरू : दावेदारों ने नगर निगम में डाला डेरा, वार्डबंदी की प्रक्रिया शुरू, 20 में से 6 वार्ड होंगे आरक्षित

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Preparations for Hisar Municipal Corporation elections begin:

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
  • Candidates camp in Municipal Corporation, process of ward division begins, 6 out of 20 wards will be reserved

 

Hisar Election News : नगर निगम चुनाव को लेकर हिसार में भी एकाएक हलचल बढ़ गई है। हरियाणा में दो चरणों के चुनाव में Hisar Municipal Corporation की बारी दूसरे चरण में आनी है। इसके बावजूद यहां चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर निगम में ईवीएम पहुंच गई है जिससे चुनाव में उतरने वाले दावेदार सक्रिय हो गए हैं।


एक ओर जिला प्रशासन चुनावों को लेकर बंदोबस्त में जुट गया है तो दूसरी ओर चुनाव में उतरने वाले दावेदारों की गतिविधियां में एकाएक बढ़ गई हैं। यह हलचल नगर निगम में पहुंची ईवीएम के बाद तेज हुई है। हिसार नगर निगम के चुनावों को लेकर 20 वार्डों के लिए 1500 ईवीएम मांगी गई थी। ईवीएम आने के साथ ही नगर निगम प्रशासन ने वार्ड निर्धारण पर भी काम शुरू कर दिया है। शहर के वार्ड पीपीपी के आधार पर आरक्षित किए जाएंगे, जबकि चुनाव विधानसभा की मौजूदा मतदाता सूची के आधार पर ही होने वाले हैं। ऐसे में 4 एससी, बीसी ए और बीसी बी वार्ड बन सकते हैं।


यहां गौर करने वाली बात यह कि हिसार नगर निगम में 20 वार्ड हैं, जिनमें से 6 वार्ड आरक्षित रहने वाले हैं। अनुमान यही कि वार्ड 6, वार्ड 9, वार्ड 17 और वार्ड 18 एएसी वार्ड बन सकते हैं, जबकि वार्ड 7 बीसी ए में शिफ्ट हो सकता है। इनमें आरक्षित के अलावा सामान्य वार्डों में भी मेयर व पार्षद पद के लिए दावेदारों की भरमार दिखाई देने वाली है। यही कारण है कि नगर निगम चुनावों की सरगर्मियों में सबसे अधिक परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) का आंकड़ा पाने से लेकर विधानसभा चुनाव की लिस्ट भी चुनाव में भागीदारी करने के इच्छुक लोग एकजुट करने के लिए प्रयासरत हो गए हैं। इस बार निगम चुनाव में पीपीपी के आधार पर वार्ड आरक्षित होंगे। जबकि विधानसभा चुनाव की मौजूदा अपडेट लिस्ट के आधार पर निगम के चुनाव होंगे। ऐसे में हर कोई ये दोनों जानकारी प्राप्त करने के लिए भी प्रयासरत है। चुनाव लडऩे के इच्छुक पूर्व पार्षदों व अन्य दावेदारों ने नगर निगम परिसर में डेरा जमा लिया है। चुनाव से संबंधित जानकारियां जुटाने के साथ ही लोगों में उत्साह का संचार दिखाई दे रहा है।


पूर्व मेयर ने चुनाव लडऩे से किया इंकार
बीते कार्यकाल में मेयर रहे गौतम सरदाना ने अब की बार मेयर के चुनाव को लेकर फिलहाल कोई रूचि नहीं दिखाई है। गौतम सरदाना ने बताया कि वे इस बार मेयर पद के लिए चुनाव मैदान में नहीं उतरने वाले हैं। इनके अलावा कई पूर्व पार्षद मेयर पद पर चुनाव लडऩे के लिए तैयारियों में हैं। नगर निगम के 20 वार्डों में चुनाव लडऩे वालों की संख्या अब की बार काफी रोचक होने वाली है। जिनमें राजनीतिक दलों के नुमाइंदों के अलावा निर्दलीय मैदान में उतरने वालों की संख्या भी बेहद होने वाली है।


भाजपा ने दावेदारों के सामने रखा लक्ष्य
इस बार के नगर निगम चुनाव से पहले ही भाजपा का चल रहा सदस्यता अभियान पार्टी के कार्यकताओं के सामने लक्ष्य के रूप में आड़े आ रहा है। इस सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा ने नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए दावेदारी जताने वाले कार्यकर्ताओं के सामने 5 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में मेयर पद पर चुनाव लडऩे के इच्छुक भाजपा कार्यकर्ता इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इनमें भाजपा के डा. वैभव बिदानी ने लक्ष्य से कई गुना ज्यादा सदस्य बनाकर मेयर पद पर अपनी दावेदारी प्रबल कर ली है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

मानसून सत्र 2026: संसद में महंगाई, घग्गर बेल्ट में कैंसर और सिरसा के मुद्दे उठाएंगी कुमारी सैलजा

July 20, 2026

PM Modi Rally: पीएम मोदी की रैली में उठेगा चानौत टी विवाद का मुद्दा, दो महीने बाद भी नहीं हुआ पेयजल समस्या का समाधान

July 14, 2026
मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम घोटाला सामने आया : कुमारी सैलजा

मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम घोटाला सामने आया : कुमारी सैलजा

July 13, 2026
छात्रों की आवाज़ दबाने से लोकतंत्र मजबूत नहीं होगा, सरकार संसद से सड़क तक हर आवाज़ को कुचल रही है : कुमारी सैलजा

भाजपा सरकार के वादे जुमलों में बदले, कुमारी सैलजा ने राममंदिर में दान चोरी की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई

July 12, 2026
मोदी की जींद रैली में पैदल जाएंगें भाजपा कार्यकर्ता, कैप्टन अभिमन्यु ने नारनौंद विधायक पर साधा निशाना

मोदी की जींद रैली में पैदल जाएंगें भाजपा कार्यकर्ता, कैप्टन अभिमन्यु ने साधा निशाना

July 11, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer