Verification: eefe237ed2c24d7f

Kaithal News: कैथल में दिन-दिहाड़े लूट, बदमाशों ने युवक से छीने 2 लाख व सोने की चेन

0 minutes, 6 seconds Read

Robbery in broad daylight in Kaithal,  miscreants snatched 2 lakhs and gold chain from youth

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Kaithal News : कैथल में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने दिन-दहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग गए है। कैथल की ताजा घटना में, 4 से 5 अज्ञात बदमाशों ने एक युवक से मारपीट कर उससे 2 लाख रुपए की नकदी और सोने की चेन लूट ली। राधा स्वामी कॉलोनी निवासी राकेश की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित राकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घर पर भैंसों की डेयरी चलाता है और भैंसों की खरीद-बिक्री तथा दूध बेचने का काम करता है। 5 अप्रैल की सुबह वह अपने मौसी के लड़के विजय को आर. के. एस.डी. कॉलेज छोड़ने गया था। इसके बाद वह सैक्टर-20 में दूध के पैसे लेने के लिए गया था। सुबह करीब साढ़े 8

बजे जब वह सैक्टर-21 के पार्क के पास पहुंचा, तो एक गाड़ी उसकी गाड़ी के आगे आकर रुकी। उस गाड़ी से 4 से 5 युवक उतरे और उसे जबरदस्ती उसकी गाड़ी से बाहर निकाल लिया। सभी बदमाशों ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। उन्होंने उसकी जेब से 2 लाख रुपए नकद और गले से सोने की चेन छीन ली। भागते समय उन्होंने उसे धमकी दी कि अगर उसने पुलिस को शिकायत दी तो वे उसे जान से मार देंगे।

मारपीट के बाद राकेश बेहोश हो गया था। कुछ देर बाद जब उसे होश आया तो उसने अपने परिजनों को हमले की सूचना दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल कुलदीप को सौंप दी है।

 

जींद में कर सवार व्यक्ति पर ससुराल वालों ने बोला हमला, चेन और नगदी लूट कर फरार,

घिराय गांव के कुलदीप हत्याकांड में एक को उम्र कैद, पांच बरी,

एक्सिस बैंक मैनेजर और कर्मचारियों पर मामला दर्ज,

सीसवाल गांव में जमीनी विवाद, घर में घुसकर भाई भतीजे ने किया फायर,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer