Verification: eefe237ed2c24d7f

HBN News : CM नायब सैनी का बड़ा बयान; आतंकवाद के हरियाणा की बहू की पाकिस्तान में ललकार

0 minutes, 6 seconds Read

HBN News : CM Nayab Saini big statement, Haryana daughter-in-law challenges terrorism in Pakistan

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेना के जवानों को साधुवाद दिया, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर चला कर आतंकवाद के ऊपर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहे हैं। आज देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज चंडीगढ़ स्थित अपने आवास ‘संत कबीर कुटीर’ पर लोगों की समस्याएं सुनीं।

 

वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने सभी प्रस्तावित राजकीय कार्यक्रमों को स्थगित करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत करनाल के सालवन सहित राज्य के अन्य स्थानों पर होने वाले सभी कार्यक्रम फिलहाल स्थगित किए गए हैं।

 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि पाकिस्तान के साथ मौजूदा तनावपूर्ण हालात और राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से उत्पन्न स्थिति को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निर्णय राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता, कुशलता और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय रहे ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जल विवाद पर पंजाब सरकार के रुख पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार न तो संविधान को मानती है और न ही संवैधानिक संस्थाओं को। पंजाब सरकार ने जल विवाद पर हाईकोर्ट के फैसले को दरकिनार किया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब गुरुओं की धरती है। गुरुओं ने हमेशा भलाई और कल्याण का संदेश दिया और हम उन्हीं की शिक्षाओं को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। जब पंजाब-हरियाणा एक थे, तब भी कोई भेदभाव नहीं था। परंतु आज पंजाब की मान सरकार अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए यह भेदभाव खड़ा कर रही है।

उन्होंने कहा कि हम पंजाब के हक का पानी नहीं मांग रहे हैं, बल्कि जो हरियाणा का हिस्सा है, वो भी पीने के पानी का, हम केवल वही मांग रहे हैं। श्री नायब सिंह सैनी ने हाईकोर्ट का धन्यवाद देते हुए कहा कि हाई कोर्ट ने सोच विचार करके और दोनों पक्षों की बातें सुनकर अपना फैसला दिया है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि हाईकोर्ट ने जो फैसला दिया है, उसे मान सरकार को स्वीकार करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान से आग्रह करते हुए कहा कि पानी के विषय पर राजनीति न करें। राजनीति करने के लिए और भी बहुत विषय है। हरियाणा के पानी को छोड़िए।

 

मिसाइल स्ट्राइक में हरियाणवी बहू का कनेक्शन

अचानक से व्योमिका सिंह चर्चा में है। असल में विंग कमांडर व्योमिका सिंह सभ्रवाल, जिन्होंने हाल ही में पाकिस्तान में सफल मिसाइल स्ट्राइक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देकर चर्चा में आई हैं वो व्योमिका सिंह हरियाणा के भिवानी जिले के बापौड़ा गांव की बहू हैं। व्योमिका सिंह का जन्म लखनऊ में हुआ है।

व्योमिका के हसबेंड ग्रुप कैप्टन दिनेश सभ्रवाल भारतीय वायुसेना में सेवारत हैं और उनके ससुर श्री प्रेम सभ्रवाल, जोकि सेवानिवृत्त DETC अधिकारी हैं, बापोड़ा गांव के सम्मानित निवासी हैं। दलित और वंचित समाज के लिए भी ये अलग से गौरव का विषय है क्योंकि आजकल हम इंसान कम जातियां ज्यादा ढूंढते हैं। बापाेडा गांव से ही जनरल वीके सिंह भी हुए हैं।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer