Verification: eefe237ed2c24d7f

कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने ढाणी प्रेम नगर किया उद्घाटन

0 minutes, 6 seconds Read

Cabinet Minister Ranbir Singh Gangwa inaugurated Dhani Prem Nagar

लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने वीरवार को हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र में ढाणी प्रेम नगर सडक़ एवं लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में उपमंडल अभियंता कार्यालय तथा स्टोर के नये भवन का विधिवत उद्घाटन किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


163.51 लाख रुपये की लागत से उपमंडल अभियंता कार्यालय तथा स्टोर के नये भवन बनने से विभागीय कार्यों में गति आएगी और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। इसके अलावा एनएच-65 से ढाणी प्रेम नगर तक सडक़ के निर्माण कार्य की शुरुआत कर क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया, इससे आवागमन और परिवहन की सुविधा में बड़ा सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि बरवाला क्षेत्र में निरंतर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है और आने वाले समय में भी क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अनेक परियोजनाएं आरंभ की जाएंगी।

Cabinet Minister Ranbir Singh Gangwa inaugurated Dhani Prem Nagar

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में चहुंमुखी विकास की बुनियाद मजबूती से रखी जा रही है। जब से उन्होंने बरवाला क्षेत्र से विधायक के रूप में शपथ ली है, उनकी प्राथमिकता रही है कि क्षेत्र की हर समस्या को प्राथमिकता से हल किया जाए। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बरवाला क्षेत्र के किसी भी नागरिक को मूलभूत सुविधाओं के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। विकास कार्यों में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने ढाणी प्रेम नगर किया उद्घाटन


कैबिनेट मंत्री ने मौके पर जनसुनवाई कर आम नागरिकों की समस्याएं भी सुनी और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की दूरदर्शिता और जनहितैषी सोच से आज हरियाणा के गांव, शहर, उद्योग और कृषि क्षेत्र नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हैं। सडक़, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत ढांचे के विकास में जो गति वर्तमान सरकार ने दी है, उसकी मिसाल पूरे देश में दी जा रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकसित हरियाणा-समृद्ध हरियाणा का सपना साकार हो रहा है।

 

 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार निरंतर नई योजनाओं और कल्याणकारी नीतियों को लागू कर प्रदेश के नागरिकों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। चाहे किसानों की आय बढ़ाने की योजनाएं हों, युवाओं को रोजगार से जोड़ने के प्रयास हों या महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए कदम, हर क्षेत्र में सरकार प्रभावी कार्य कर रही है। सुशासन, पारदर्शिता और तकनीक के कुशल उपयोग से शासन प्रणाली में आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

 


इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणधीर सिंह धीरू, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, पार्टी जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer