Verification: eefe237ed2c24d7f

Siwani Mandi News : जान से मारने की नीयत से पिकअप गाड़ी से टक्कर मारने के मामले में 2 गिरफ्तार

0 minutes, 6 seconds Read

Siwani Mandi bahal Bike Hit by pik-up gadi

Siwani Mandi News : स्पेशल स्टाफ सिवानी ने मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को जान से मारने की नीयत से पिकअप गाड़ी से टक्कर मारने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार आरोपी अनिल से एक इनोवा गाड़ी को भी बरामद किया है। पुलिस टीम के द्वारा दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है।

जिला पुलिस भिवानी के द्वारा जिले में संगीन अपराध को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर ऐसे आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है जो इसी क्रम में स्पेशल स्टाफ Siwani Mandi ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों पर जान से करने के नियत से कई बार गाड़ी की टक्कर मारने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

विक्रम निवासी बहल ने थाना बहल पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बतलाया कि दिनांक 5 अगस्त को अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर खेत में गए थे और शाम के समय खेत से वापस आने lपर निर्माणाधीन पशु अस्पताल से थोड़ा आगे मोड पर खड़े हुए थे तभी बहल की तरफ से पिकअप गाड़ी बड़ी तेज रफ्तार से आई थी और पिकअप गाड़ी चालक ने जान से मारने की नीयत से शिकायतकर्ता व उसके साथी सहित मोटरसाइकिल को सीधे टक्कर मार दी थी गाड़ी चालक के द्वारा शिकायतकर्ता व उसके साथी पर पिकअप गाड़ी से कई बार टक्कर मारी और उसके बाद आरोपियों के द्वारा शिकायतकर्ता व उसके साथी पर डंडे व रोड से जान से मारने की नीयत से हमला किया गया था। इस शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अभियोग थाना बहल में दर्ज किया था।

इस मामले में कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ Siwani Mandi के उप निरीक्षक विनोद कुमार ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों पर जान से मारने की नीयत से गाड़ी से टक्कर मारने व हमला करने के मामले में दो आरोपियों को लोहारू से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विनोद उर्फ धयाला निवासी बहल व अनिल उर्फ खरसू निवासी शेरला के रूप में हुई है। Siwani Mandi police टीम के द्वारा आरोपी अनिल से एक इनोवा गाड़ी को बरामद किया गया है। आरोपी विनोद व अनिल को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है।

Siwani Mandi DSP आर्यन चौधरी ने बताया कि पूछताछ करने पर आरोपी विनोद ने बताया कि वह शिकायतकर्ता के साथ मारपीट करने के मामले में शामिल था वहीं उस दिन पिकअप गाड़ी को आरोपी अनिल चल रहा था। रिमांड अवधि के दौरान दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी वहीं पुलिस टीम के द्वारा अभियोग में इससे पूर्व पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि दोनों ही आरोपियों पर इससे पहले भी कई मुकदमें दर्ज हैं। इन मुक्कदमों को लेकर भी गहनता से पूछताछ की जाएगी।

हिसार से जयपुर फ्लाइट शुरू, एक घंटे में पहुंचे जयपुर,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *