---Advertisement---

What is the history of Haryana? हरियाणा का इतिहास क्या है? स्कूली छात्र जानेंगे हरियाणा के इतिहास की हर छोटी-बड़ी जानकारी

Follow Us
---Advertisement---

What is the history of Haryana? School students will know every small and big information about the history of Haryana

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा जानों प्रतियोगिता में टॉपर्स रहने वाले 21 छात्रों और उनके अध्यापकों को शिक्षा मंत्री करेंगे सम्मानित

हरियाणा न्यूज हांसी, सुनील कोहाड़ : हरियाणा का इतिहास क्या है, इसको लेकर स्कूली विद्यार्थियों को हरियाणा प्रदेश की संस्कृति एवं सामान्य ज्ञान के प्रत्येक पहलू से अवगत करवाने के लिए अक्टूबर माह में ‘हरियाणा को जानो’ नामक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जाखल क्षेत्र के 30 से अधिक स्कूलों के छह हजार से अधिक विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।

अक्टूबर माह हांसी के स्कूलों में होगी ‘हरियाणा को जानो’ प्रतियोगिता

यह जानकारी देते हुए राह क्लब हांसी के अध्यक्ष डा. योगेश चोपड़ा व ‘हरियाणा को जानो’ प्रतियोगिता के हांसी प्रभारी राम अवतार सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में संपन्न होगी। इस प्रतियोगिता को स्कूल अपनी सुविधानुसार अक्टूबर माह में अपने ऐच्छिक दिन करवा सकेंगे। उसके बाद दूसरे चरण के लिए चयनित विद्यार्थी प्रदेश स्तर पर हिस्सा लेंगे। जिसके टॉपर्स 21 विद्यार्थियों व उनके अध्यापकों को शिक्षा मंत्री सम्मानित करेंगे। स्कूली स्तर पर प्रतियोगिता के लिए स्कूलों को उनकी विद्यार्थियों की संख्या एवं पेपर देने के इच्छुक विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार प्रश्न पत्र सामाजिक संस्था राह ग्रुप फाउंडेशन की तरफ से उपलब्ध करवाए जाएंगे। 

हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में संपन्न होगी प्रतियोगिता, महज 40 मिनट में हल करने होंगे 50 प्रश्न

राह क्लब हांसी के अध्यक्ष डा. योगेश चोपड़ा व ‘हरियाणा को जानो’ प्रतियोगिता के हांसी प्रभारी राम अवतार सिंह के अनुसार यह प्रतियोगिता ओएमआर आन्सवर पैटर्न पर होगी। जिसमें विद्यार्थियों को ओ.एम.आर. सीट भरने के लिए अलग से दस मिनट का समय दिया जाएगा। ‘हरियाणा को जानो’ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को 50 बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर 40 मिनट में हल करने होंगे। इसके अलावा ओ.एम.आर. भरने लिए विद्यार्थियों को अलग से दस मिनट का समय दिया जाएगा। यह पेपर कुल 100 अंकों का होगा, जिसमें एक प्रश्न के दो अंक प्रदान किए जाएंगे। 

कक्षा तीन से लेकर प्लस टू तक की कक्षाओं के विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा


‘हरियाणा को जानो’ प्रतियोगिता के प्रभारी के अनुसार ‘हरियाणा को जानो’ प्रतियोगिता में कक्षा तीन से लेकर 12वीं तक के सभी प्राइवेट एवं सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में हरियाणा प्रदेश के जिलों की बेसिक एवं संक्षिप्त जानकारी, राज्य के प्रतीक चिन्ह, वर्तमान शहरों के प्राचीन नाम, प्रदेश के शहरों के उपनाम, भौगोलिक क्षेत्रों के उपनाम, हरियाणा के पड़ोसी राज्य (बेसिक/संक्षिप्त), हरियाणा के जिलों का नामकरण, बदले गए शहरों एवं गांवों के नाम, हरियाणवी शब्दों के अर्थ, प्रदेश के प्रमुख लोकगीत, हरियाणा के लोक नृत्य, लोक वाद्य यंत्र, हरियाणवी फैशन शो, वेशभूषा, पुरुषों का पहनावा एवं आभूषण, महिलाओं का पहनावा एवं आभूषण एवं पहनावा, पारंपरिक आभूषण, हरियाणा के रीति-रिवाज, विधानसभा और विधायक, प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उप-मुख्यमंत्री (बेसिक/संक्षिप्त), प्रशासनिक व्यवस्था (बेसिक/संक्षिप्त), प्रदेश के प्रमुख मंदिर, प्रदेश के प्रमुख गुरुदारे, पंचायती व्यवस्था (बेसिक/संक्षिप्त), कृषि एवं पशुपालन (बेसिक/संक्षिप्त), कृषि यंत्र (बेसिक), खेल एवं इससे संबंधित सम्मान राशि (बेसिक/संक्षिप्त), व्यक्तियों के उपनाम एवं लेखक परिचय को शामिल किया गया है।

                                                                                   

मैप से समझ सकेंगे हरियाणा के इतिहास की बारीकी:

राह ग्रुप फाउंडेशन की इस प्रतिभा खोज प्रतियोगिता ‘हरियाणा को जानो’ के लिए प्रस्तावित पुस्तक में हरियाणा प्रदेश में होने वाली वर्षा, मिट्टी, जलवायु, तापमान, भूकम्प संभावित क्षेत्रों, एन.सी.आर. में शामिल जिलों, डार्क  जोन में तब्दील होते ब्लॉकों, विधानसभा व लोकसभा क्षेत्रों सहित डेढ़ दर्जन से अधिक विषयों को मानचित्रों के साथ दिया गया है। वो भी पूर्ण रूप से रंगीन। इससे विद्यार्थी प्रदेश के प्रत्येक जिले व दूसरे गहन विषयों को आसानी से समझ सकेंगे।

वरदान साबित होगी यह प्रतियोगिता:-

‘हरियाणा को जानो’ प्रतियोगिता भविष्य में होने वाली तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगी। इस पुस्तक को भिवानी बोर्ड, सीबीएसई, एचबीएसई और केन्द्रीय बोडऱ् से जुड़े विद्यालयों के विद्यार्थियों को विशेष ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। सामान्य पाठकों के लिए अनेक रूचिकर तथ्यों और दुर्लभ जानकारियों का भी समावेश किया गया है। जिससे कि उन्हें किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं में भरपूर मदद मिल सकेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

जनक खाप सम्मेलन: हिसार में जुटे खाप प्रतिनिधि, लिए अहम फैसले

February 1, 2026

Hisar Khap Panchayat: कोहाड़ नांगल जाट्टान गौत्र का दो दिवसीय सम्मेलन 31 को हिसार में, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

January 30, 2026

Narnaund News : कृषि मंत्री पहुंचे राखी गढ़ी; बोले – आदि बद्री से सिरसा के ओटू हेड तक सरस्वती नदी के पुनर्जीवन के प्रयास

January 22, 2026

Haryana Breaking News: राखीगढ़ी महोत्सव का रंगारंग समापन; खेलों का परिणाम घोषित

December 28, 2025

सिंधुघाटी-सरस्वती सभ्यता की विरासत और इतिहास, हड़प्पा सभ्यता पेंटिंग प्रतियोगिता में दिखा बच्चों का उत्साह, Hansi News Today

December 28, 2025

हाईकोर्ट की न्यायधीश अल्का सरिन पहुंची राखीगढ़ी: हड़प्पा सभ्यता के रहस्य जाने; Narnaund News Live

December 27, 2025

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer