Kumaspur Flyover Accident: ट्रक में घुसी कार, महिला की मौत

By sunilkohar

Updated On:

Kumaspur Flyover Accident: ट्रक में घुसी कार, महिला की मौत

---Advertisement---

Woman dies as car rams into truck on Kumaspur flyover accident

हरियाणा न्यूज टूडे| सोनीपत के राई में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर कुमासपुर फ्लाईओवर के पास ट्रक में कार पीछे से घुस गई। इससे कार सवार एक महिला की मौत हो गई। महिला के पति व अन्य परिवार वालों को चोट आई है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बहालगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कुमासपुर फ्लाईओवर हादसा

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के नालागढ़ निवासी कमलेश ने बताया कि वह अपनी 27 वर्षीय पत्नी चंदा गौतम, दोनों बच्चों रक्षित व रक्षिता और चाचा के बेटे कर्ण सिंह के साथ ऑल्टो कार से हिमाचल प्रदेश जा रहे थे। वे सभी दिल्ली के आदर्श नगर स्थित अपनी ससुराल से घर लौट रहे थे। कमलेश ने बताया कि वह खुद कार चला रहा था। रात करीब 1:30 बजे जब वे कुमासपुर फ्लाईओवर पर पहुंचे तो आगे चल रहे एक ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। ट्रक को बचाने के लिए उसने कार को पहली लेन से दूसरी लेन की तरफ मोड़ते हुए ब्रेक लगाए। कार पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी।

 

कार चालक की तरफ से ट्रक के पिछले हिस्से में जा टकराई। Kumaspur Flyover Accident के कारण कार के दोनों एयरबैग खुल गए। कमलेश को चोट आई जबकि पिछली सीट पर बैठी उसकी पत्नी चंदा गौतम के सिर में गंभीर चोट लगी। चंदा गौतम को जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Leave a Comment