---Advertisement---

Hansi: नारनौंद से युवती लापता, शादी से एक सप्ताह पहले घर से फरार, फोन बंद

Follow Us
Hansi: नारनौंद से युवती लापता, शादी से एक सप्ताह पहले घर से फरार, फोन बंद
---Advertisement---

Haryana Hansi Narnaund girl Missing

हरियाणा न्यूज, नारनौंद ( Hansi)  : नारनौंद उपमंडल के गांव से एक युवती अज्ञात परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। परिजनों के द्वारा दी गई शिकायत के मुताबिक युवती की शादी तय की हुई थी और वह शादी से करीब एक सप्ताह पहले ही घर से बिना बताए कहीं चली गई। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

शादी की तारीख से करीब 6 दिन पहले

Hansi: नारनौंद से युवती लापता, शादी से एक सप्ताह पहले घर से फरार, फोन बंद
Police Station Bass

बास थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव बडाला निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी करीब 24 वर्षीय बेटी घर पर ही रहती थी और उसकी शादी तय की गई थी। शादी की तारीख से करीब 6 दिन पहले उसकी बेटी सुबह करीब 11 बजे अपने ताऊ के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन वो काफी देर तक वापस नहीं आई। जब उन्होंने उसके ताऊ के घर पर पता किया तो पता चला कि वो वहां पर पहुंची ही नहीं। ( Hansi News )

 

 

पीडि़त महिला ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की तमाम रिश्तेदारियों व जान पहचान की जगह सहित अन्य संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश की, परंतु वो नहीं मिली। उसकी बेटी के पास दो मोबाइल फोन नंबर हैं और वो दोनों नंबर उसी दिन से बंद आ रहे हैं। पीडि़त महिला ने पुलिस को बताया कि करीब एक महीने से वो अपनी बेटी की तलाश करते रहे। परंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने बास थाना में अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई तो पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज करके युवती की तलाश शुरू कर दी है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer