---Advertisement---

खुले में मलबा डालने वाले सावधान: अब चुकाना पड़ सकता है भारी भरकम जुर्माना | If you throw debris in the open, you will be fined

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

 If you throw debris in the open, you will be fined

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खुले में मलबा डालने वालों पर लगेगा जुर्माना व वाहन होंगे जब्त

हरियाणा न्यूज हिसार : शहर में प्रदूषण फैलाने वालों पर नगर निगम सख्ती शुरू कर रहा है। निगम का अब अधिक जोर मलबे से उड़ती धूल-मिट्टी को कंट्रोल करने पर है। इसी कड़ी में नगर निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया ने यहां-वहां मलबा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में आदेश दिए है। इसी कड़ी में अब कोई खुले में कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन (सीएंडडी) वेस्ट यानि मलबा डालता पाया गया तो उसको जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही नगर निगम उनके वाहन भी जब्त करेगा।

 शहर की मौजूदा स्थिति जाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने ड्रोन से शहर के विभिन्न क्षेत्रों की वीडियो व फोटोग्राफी करवाई है। यानि शहर का रिकार्ड तैयार किया है कि कहां-कहां वर्तमान में सीएंडडी वेस्ट है। खुले में नहीं डाला कचरा तो शहर होगा साफ व सुंदर : निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया ने कहा कि यदि जनता खुले में कचरा व मलबा डालना बंद कर तो शहर साफ व स्वच्छ होगा। कचरा निगम गाड़ियों में डाले और मलबा निगम की ओर से निर्धारित स्थानों पर डलवाए। इससे सभी को लाभ होगा।

मलबा उठवाने का जुर्माना भी भवन मालिक से वसूलेगा निगम 

यदि किसी ने सीएंडडी वेस्ट खुले में डाला तो उस पर नगर निगम प्रशासन उचित संज्ञान लेगा। साथ ही उस मलबे को उठवाकर निर्धारित स्थान पर डालने के कारण निगम की जो राशि खर्च हुई उस राशि को भी जुर्माना लगाकर भवन मालिक से वसूली जाएगी। यानि खुले में कचरा डालने पर भवन मालिक पर नगर निगम उचित संज्ञान लेते हुए भारी जुर्माना लगाएगी।

सातरोड़ में डाले मलबा नगर निगम ने सीएंडडी (कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन) वेस्ट के लिए वार्ड-11 के सातरोड़ क्षेत्र में प्लांट लगाया है। जहां पर प्रापर्टी मालिक या शहरवासी मलबा डाल या डलवा सकते है। यहां पर निश्शुल्क मलबा डालने की सुविधा निगम प्रशासन की ओर से दी गई है। निगम प्रशासन ने जनता से अपील की है कि यदि कोई शहरवासी खुले में मलबा डालता है तो उसे ऐसा न करने दें।

 अब खुले में डाला मलबा तो लगेगा जुर्माना 

6 शहर में जहां भी सीएंडडी वेस्ट है उसकी नगर निगम द्वारा ड्रोन वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी करवाई गई है। आज के बाद शहर में कोई खुले में मलबा डालता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी।

प्रदीप दहिया, कमिश्नर, नगर निगम हिसार।



Tags : Haryana News Todaylatest news Hisar, Haryana news Jind,  Haryana accident news today 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer