---Advertisement---

भाजपा ने की लोकतंत्र की हत्या, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों से बहाल हुआ लोकतंत्र : किरमारा

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

BJP murdered democracy, democracy restored due to Supreme Court orders: Kirmara

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अनाज मंडी में प्रदर्शन करते व सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर खुशी मनाते आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

चंडीगढ़ मेयर जीत पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बांटी मिठाई-


हरियाणा न्यूज हिसार: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर हुई दोबारा मतगणना में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी कुलदीप की जीत पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। पार्टी ने कहा कि भाजपा के इशारे पर लोकतंत्र की हत्या करने का पूरा प्रयास किया गया लेकिन माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर हुई दोबारा मतगणना ने लोकतंत्र बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


अनाज मंडी में जिला अध्यक्ष दलबीर किरमारा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी की जीत पर जश्न मनाया गया। ढोल नगाड़ों के साथ जिला पार्टी कार्यालय में धूमधाम से जीत की खुशी में लड्डू बांटे गए। सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साह में एक दूसरे को बधाई दी। पार्टी ने कहा कि “इंडिया” की पहली जीत से आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और इंडिया गठबंधन की पहली जीत के साथ शुरुआत हो चुकी है। पार्टी ने कहा कि बीजेपी की वोटों की चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने मोहर लगा दी है। वह दिन दूर नहीं जब दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ के बाद हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी सत्ता में आएगी।


जिला अध्यक्ष दलबीर किरमारा ने कहा की सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से लोकतंत्र की जीत हुई है। “इंडिया” गठबंधन की भी जीत की शुरुआत हुई है। दिल्ली और पंजाब के बाद चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी का राज होगा। इससे साबित होता है कि बीजेपी को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर हरा सकते हैं। चंडीगढ़ मेयर चुनावों में जीत से जनता में ये विश्वास बढ़ा है कि बीजेपी को इंडिया गठबंधन हरा सकता है। पूरे देश ने देखा था कि कैसे बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया था।


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संजय सातरोड़िया, सुभाष कुंडू, मनोज राठी, उमेश शर्मा, विरेन्द्र शर्मा व संजय बूरा ने दावा किया कि अब दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ के बाद 2024 में हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनावों के मंथन शुरू कर दिया है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय के अनुसार आम आदमी पार्टी चुनावों में उतरेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी सभी 90 सीटों पर अकेले दम पर लड़ेगी। जनता में आम आदमी पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है। आम आदमी पार्टी आगे भी बीजेपी की लोकतंत्र विरोधी नीतियों को बेनकाब करती रहेगी। प्रदेश में आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है।

इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा मुख्य रूप से भीमसिंह महेशवाल, युवा जिला अध्यक्ष विरेन्द्र नरवाल, सीपी गुप्ता, सीताराम लोट, वीएल शर्मा, सचिन जैन, सतबीर झाझड़िया, हरपाल पूनिया, विजय लौरा, अशोक शर्मा, गंगाधर बंसल, सुभाष लोहान, रामबिलास जांगड़ा, सतीश, बलदेव सिंह, जतिन शर्मा सहित सैंकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer