---Advertisement---

हिसार जिले में अब बिना मान्यता वाले स्कूलों की खैर नहीं, प्रशासन ने दिया एक सप्ताह का समय, बंद नहीं किए तो होगी कार्रवाई

Follow Us
---Advertisement---

 Now there is no mercy for unrecognized schools in Hisar district

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिना अनुमति वाले विद्यालयों को एक सप्ताह के अंदर करना होगा बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए आदेश

हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।

हिसार की ताजा खबर: जिला शिक्षा अधिकारी प्रदीप सिंह नरवाल ने कहा कि सभी निजी विद्यालय जिनके पास जिस स्तर तक मान्यता है, उसी स्तर तक की कक्षा लगाएं। यदि किसी विद्यालय में मान्यता स्तर से अधिक की कक्षाएं लगाने का मामला संज्ञान में आता है तो संबंधित विद्यालय के खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस भी निजी विद्यालय ने मान्यता नहीं ली है, शीघ्र अति शीघ्र मान्यता लें अथवा विद्यालय को बंद करना सुनिश्चित करें।

जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जिन विद्यालयों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई.) से मान्यता ली हुई है और दसवीं एवं 12वीं की परीक्षाएं बिना शिक्षा विभाग से मान्यता लिए बच्चों को दाखिला देकर अपियर करवाते है, ऐसा करना गैर-कानूनी है। इसके अलावा जिन विद्यालयों के पास किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं है, वें एक सप्ताह के अंदर विद्यालय को बंद करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी निजी विद्यालय जिनके पास विद्यालय की बिल्डिंग असुरक्षित/कंडम है, जिसमें बच्चों को न बैठाया जाए।

विद्यालयों में पानी, शौचालय एवं प्राथमिक उपचार पेटी की आवश्यक व्यवस्था हो एवं सभी कक्षा-कक्ष में दोहरे दरवाजे होना अनिवार्य है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को उक्त निर्देशों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ये खबरें भी पढ़ें:-

जजपा को फिर झटका, रामकुमार गौतम ने खोले पते, दुष्यंत पर साधा निशाना, वोटरों को ईशारा,

Hisar News Today :  व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान,  पत्नी की सहेली संबंध बनाकर कर रही थी ब्लैकमेल, सुसाइड नोट बरामद,

Hansi News Today: थुराना गांव से नशे की खेप बरामद, रामायण से अफीम सहित तीन काबू,

Narnaund News: एटीएम तोड़कर रुपए चोरी करने की कोशिश करने वाले दो युवक गिरफ्तार,

रोहित हत्याकांड में नहीं जुड़ रही कड़ियां, पुलिस खंगाल रही अब प्रेम प्रसंग एंगल,

Haryana News Today : हिसार में नाबालिक लडक़ी को रिश्तेदारों ने सवा लाख में गोहाना के युवक को बेचा, बुआ की शिकायत पर मामला दर्ज,


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा में अपराधी बेखौफ? आप नेता ने साधा निशाना, CM पर पंजाब को अपराध मुक्त बनाने के दावे का आरोप

August 26, 2026

Jind News: जींद में डॉक्टर से फिरौती मांगने का खुलासा, नारनौंद और यूपी से 2 गिरफ्तार, Instagram से हुई दोस्ती

August 25, 2026

बाबा राम रहीम 17वीं बार जेल से बाहर, 21 दिन की फरलो पर सुनारिया जेल से निकला, शाह सतनाम जी धाम से दिया बड़ा संदेश

August 25, 2026
Protest News: आंदोलनकारी कर्मचारियों की गिरफ्तारी के बाद आक्रोश में कर्मचारी - देवेंद्र लोहान

Narnaund Protest News: आंदोलनकारी कर्मचारियों की गिरफ्तारी के बाद आक्रोश में कर्मचारी – देवेंद्र लोहान

August 24, 2026

जीवन कुंडू हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार; भाजपा विधायक ने दिया था बयान

August 23, 2026

मां की हत्या का बदला: SHO की टैबल पर पिस्तौल रखकर बोला; मां के हत्यारे को मार डाला

August 23, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer