---Advertisement---

हिसार में पांच साल की बच्ची से दरिंदगी

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

 Cruelty to a five year old girl in Hisar

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिस्कुट दिलवाने के बहाने बच्ची के साथ की दरिंदगी, केस दर्ज

प्रतिकात्मक फोटो। 

हरियाणा न्यूज हिसार: आदमपुर खंड के एक गांव में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर एक व्यक्ति को नामजद करते हुए उसके खिलाफ रेप की विभिन्न धारा व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। 

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। उसके तीन लड़कियां व एक लड़का है। शनिवार छह जनवरी को वह शाम करीब सात बजे वह अपने बच्चों सहित घर पर थी। उसी दौरान उसका पड़ोसी घर पर आया और बातें करने के बाद कहा कि वह उसकी बेटी को बिस्कुट दिलाकर लाता है। उसने मना किया तो वह जबरदस्ती उसकी बेटी को बिस्कुट दिलवाने के लिए अपने साथ ले गया।

महिला का आरोप है कि वह उसे गली की दुकान से बिस्कुट दिलवाने के बाद गली के कोने में ले गया। कुछ समय बाद उसके भाई ने घर से बाहर निकल कर देखा तो हेतराम कंबल ओढे बच्ची के साथ गलत हरकतें कर रहा था। उसके भाई को देखकर वह बच्ची को छोड़कर भाग गया। उसका भाई बच्ची को घर लेकर आया और उसे सारी बात बताई।

उसने अपनी बेटी से पूछा तो उसने बताया कि वह बिस्कुट दिलवाने के बाद उसके साथ गलत हरकतें करता है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपित व्यक्ति को नामजद करते हुए उसके खिलाफ रेप की विभिन्न धारा व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

ये खबरें भी पढ़ें :-

नारनौंद के युवक की नीलोखेड़ी में ट्रक की टक्कर से मौत

कमरे में अंगीठी जलाकर सोए दो लोग नहीं उठे सुबह, बैड पर पड़े मिले शव

हिसार में प्रोपर्टी डीलर के कार्यालय में किया फायर, जवाहर नगर में दहशत

नारनौंद क्षेत्र में भाई ने पत्नी के साथ मिलकर बहन के साथ की मारपीट, मामला दर्ज 

महम चौबीसी चबूतरा गंदगी के ढेर में तब्दील 

Haryana News karnal 

आनलाइन कार खरीदने गए व्यक्ति से दो लाख लूटे

निजी स्कूलों के बच्चों को परीक्षा के समय सरकारी स्कूलों में मर्ज करना गलत- कुंडू

हिसार में पुलिस हिरासत में ग्राम सचिव की छत से गिरने से मौत : परिजनों ने लगाया पुलिस पर धक्का देकर गिराने का आरोप

दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार | Mother of two children absconding with her lover 

महम नगरपालिका में सीएम फ्लाइंग का छापा: चौकीदार ही निकला

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer