Verification: eefe237ed2c24d7f

Filmy style Robbery in Gohana : गोहाना में फिल्मी अंदाज में लूट, बाइक सवार से लूट

0 minutes, 2 seconds Read

Filmy style robbery in Gohana, bike rider robbed

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बाइक पर लिफ्ट ले उड़ाए 1 लाख, ऑटो में हुआ फरार

गोहाना शहर में फिल्मी अंदाज में हुई लूट में पहले बाइक पर लिफ्ट ली गई, उसके बाद बाइक चालक की जेब से 1 लाख रुपए निकाल लिए गए। बाद में आरोपी बाइक के पीछे आ रहे ऑटो में फरार हो गया। पीड़ित आढ़ती की शिकायत पर पुलिस ने 2 नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया।

हरपाल सिंह शहर में सैक्टर-7 में रहता है। उसकी नई अनाज मंडी में आढ़त की दुकान है। उसने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपनी बाइक पर घर से दुकान पर नई अनाज मंडी में जा रहा था। वह घर से 1 लाख रुपए लेकर चला। यह रकम उसके कुर्ते की दाईं जेब में डाली थी। जींद फ्लाईओवर के निकट शराब के ठेके के पास एक युवक ने उससे लिफ्ट मांगी। उसने उस युवक को बाइक पर अपने पीछे बैठा लिया।

हरपाल सिंह का कहना है कि जहां उसने बाइक पर लिफ्ट दी, वहीं एक ऑटो खड़ा था। वह ऑटो बाइक के पीछे चलने लगा। बाइक नई अनाज मंडी के निकट पहुंची तो लिफ्ट लेने वाला युवक वहां उतर गया। वह पीछे आ रहे ऑटो पर बैठा।

पहले से ऑटो पर बैठे युवक को उसने ऑटो के पीछे बैठाया तथा स्वयं ऑटो चलाने लगा। पीड़ित आढ़ती के अनुसार उसे उस युवक की हरकतें संदिग्ध लगीं। उसने अपनी जेब टटोली तो 1 लाख रुपए गायब हो चुके थे। ऑटो का पीछा करने की कोशिश की गई। लेकिन आरोपी ऑटो को तेज रफ्तार से भगा कर ले गया। आढ़ती ने ऑटो का नंबर नोट कर लिया।

बाद में उसे पता चला कि ऑटो का चालक रोहतक की कैलाश कॉलोनी का रमेश और उसका साथी जींद का रवींद्र था। आढ़ती हरपाल सिंह ने देवी नगर की पुलिस चौकी को शिकायत की। उसके आधार गोहाना सिटी थाने में दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer