Verification: eefe237ed2c24d7f

Bhiwani News: किसान नेता रवि आजाद गिरफ्तार, नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ मामले में Ravi Azad गिरफ्तार

0 minutes, 11 seconds Read

Bhiwani News Today in Hindi, Ravi Azad girftar

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Bhiwani News: किसान नेता रवि आजाद ( Ravi Azad) को सिवानी मंडी थाना के महिला हेल्प डेस्क में लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई है लेकिन पुख्ता सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि रवि आजाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। क्योंकि महिला पुलिस हेल्प डेस्क के बाहर और सिवानी थाना में चहल पहल बढ़ गई है।

 

Bhiwani News: किसान नेता रवि आजाद गिरफ्तार, नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ मामले में Ravi Azad गिरफ्तार
सिवानी मंडी महिला हेल्प डेस्क, यहां पर पुलिस किसान नेता रवि आजाद से पूछताछ कर रही है।

बहुचर्चित किसान नेता रवि आजाद पर दर्ज पास्को एक्ट मामले में बुधवार को एसआईटी द्वारा पूछताछ करने के लिए रवि आजाद को सिवानी पुलिस थाने में बुलाया गया था। ‌ महिला हेल्प डेस्क के अंदर डीएसपी आर्यन चौधरी महिला जांच टीम की सदस्य सरोज और बहल थाना प्रभारी पिछले चार-पांच घंटे से किसान नेता रवि आजाद से पूछताछ कर रहे थे। ( Latest Bhiwani News in Hindi )

 

शाम को करीब 5 बजे पुख्सूता  त्रों से जानकारी मिली कि नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ मामले में किसान नेता रवि आजाद को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन अभी तक पुलिस अधिकारियों की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और ना ही हम इसकी पुष्टि कर रहे हैं। लेकिन सिवानी पुलिस थाने के बाहर चहल-पहल पहले बढ़ गई है और पुलिस की गाड़ियों को तैनात कर दिया गया है ताकि रवि आजाद (  Ravi Azad girftar ) को पुलिस हिरासत में लेकर यहां से ले जा सके।

रवि आजाद मामले की शुरुआत 8 दिसंबर की रात को शुरू हुई थी। किसान नेता रवि आजाद ने पंचायत में बताया था कि उसकी गाड़ी को उसका ड्राइवर और उसका एक साथी मांग कर ले गए थे। पहले बताया गया था कि गाड़ी के आगे नील गाय आने से हादसा हुआ है, लेकिन बाद में पता चला कि गाड़ी की दूसरी गाड़ी से भिड़ंत हुई है। इस घटना के चार दिन बाद बहल थाना में किसान नेता रवि आजाद और उसके साथियों पर नाबालिग लड़की का आपस करने और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था। 

 

मामला दर्ज होने के बाद रवि आजाद ने बड़ी किसान नेता बुलाई थी और उसके साथियों ने बताया था कि उन्हें पूर्व मंत्री जेपी दलाल द्वारा षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है। क्योंकि वो लगातार किसानों और गरीब लोगों की आवाज बनकर लड़ाई लड़ रहे हैं। 

 

 

किसान महापंचायत में रवि आजाद और वक्ताओं की बात सुनने के बाद रवि आजाद को क्लिन चिट दे दी थी। लेकिन पुलिस कार्रवाई जारी रही। पुलिस ने रवि आजाद के सहयोगियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की।

 

इस बात का जिक्र खुद भिवानी एसपी सुमित कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पूछताछ में खुलासा हुआ है। लेकिन उन्होंने पूरे पत्ते नहीं खोले थे कि रवि आजाद का नाम इस प्रकरण में आया है या नहीं। लेकिन बुधवार को अचानक से खबर आई कि किसान नेता रवि आजाद को पूछताछ के लिए सिवानी मंडी थाना में बुलाया गया है। फिर खबर आई कि रवि आजाद से पूछताछ की जा रही है और अब किसान नेता रवि आजाद को गिरफ्तार करने की खबर आ रही है। 

 

 

पुख्ता सूत्रों और एक नामी न्यूज पेपर के सोशल मीडिया अकाउंट पर ये खबर सुनने में आई है कि अचानक से पुलिस बाल की तैनाती इसलिए की गई है ताकि रवि आजाद के गिरफ्तार करने पर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने में कोई दिक्कत ना हो और शहर में कानून व्यवस्था बहाल रहे। किसान संगठन भी लगातार इस खबर पर नजर बनाए हुए हैं। लेकिन जब तक पुलिस के किसी बड़े अधिकारी द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की जाती तब तक हम इस खबर की तस्दीक  नहीं करते कि रवि आजाद को गिरफ्तार किया गया है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer