Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar Crime: सवारी से नकदी व फोन लूटकर ई रिक्शा चालक साथी सहित फरार

0 minutes, 5 seconds Read

Hisar crime news today in Hindi

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hisar Crime News : हिसार रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तक जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुए राजस्थान के चुरू जिले के राजलदेसर गांव के सुरेंद्र को चालक और उसका साथी घोड़ा फार्म रोड पर ले गए। उन्होंने सुनसान जगह पर मारपीट की और उसका फोन व 4700 रुपए लूटकर ई-रिक्शा में भाग गए। घायल सुरेन्द्र बाद में रेलवे फाटक के पास पहुंचा और वहां एक व्यक्ति की मदद से डायल 112 पर सूचना दी। फिर पुलिस मौके पर पहुंची। सदर थाना पुलिस ने सुरेन्द्र की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ लूटपाट का केस दर्ज किया है।

घायल सुरेन्द्र ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह टाइल मिस्त्री का काम करता है। वह 24 मई को काम खत्म करने के बाद गांव जाने के लिए यहां रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। काफी देर इंतजार करने के बाद रेलगाड़ी न आने के कारण मैंने वापस बस स्टैंड जाने बारे सोचा। मैं उसके बाद स्टेशन से बाहर आया। वहां एक ई-रिक्शा खड़ी थी। मैंने उसको बस स्टैंड जाने के लिए कहा तो उसने 50 रुपए मांगे। फिर मैं ई-रिक्शा में बैठ गया। उस समय उसका एक साथी भी ई-रिक्शा में बैठा हुआ था। वे रात को उसे इधर-उधर घुमाते रहे। फिर घोड़ा फार्म रोड की तरफ ले गए। उन्होंने वहां मारपीट कर फोन व 4700 रुपए की नकदी छीनी और मौके से भाग गए। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया है। ( Hisar News Today )

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer