पुलिस कर्मियों से हाथापाई, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में शुभम उर्फ गोनी गिरफ्तार
जाखल समाचार। नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान जाखल पुलिस टीम पर हमला कर वर्दी फाड़ने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
थाना जाखल प्रभारी उप निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि 26 जुलाई 2026 को थाना जाखल की पुलिस टीम गुरुद्वारा बस्ती, जाखल में नशा तस्करी की रोकथाम एवं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के लिए पहुंची थी। इसी दौरान संदिग्ध शुभम उर्फ गोनी और अन्य व्यक्तियों ने पुलिस टीम को कार्रवाई करने से रोकने के उद्देश्य से सरकारी वाहन के आगे अवरोध उत्पन्न कर दिया तथा संदिग्ध व्यक्तियों को मौके से फरार कराने का प्रयास किया।
आरोपियों ने पुलिस कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट की। पुलिस कर्मचारी ईएएसआई विनय कुमार के साथ मारपीट कर उन्हें चोटें पहुंचाई गईं तथा बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिस कर्मचारियों के साथ भी हाथापाई की गई। इस दौरान एक पुलिस कर्मचारी की वर्दी भी फाड़ दी गई। घायल पुलिस कर्मचारियों का सरकारी अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।
इस संबंध में थाना जाखल में मुकदमा संख्या 101 दिनांक 26.07.2026 भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 296, 221, 132, 121(1), 190, 191(2) एवं 126 के तहत दर्ज किया गया था।मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने *शुभम उर्फ गोनी पुत्र रामचंद्र निवासी गुरुद्वारा बस्ती, जाखल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जायेगा। मामले की गहनता से जांच जारी है।
ये ताजा समाचार भी पढ़ें, पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-
बिना HSRP नंबर प्लेट वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, वाहन होंगे इम्पाउंड – ASP मयंक मुदगिल,
Hisar News' अपहरण कर बंधक बनाया, पैसों के लेनदेन का विवाद, एक गिरफ्तार,
Maruti Suzuki Brezza Turbo Boosterjet लॉन्च, 110HP इंजन और दमदार फीचर्स, जाने क्या क्या हैं खास,


