Verification: eefe237ed2c24d7f

इंट्रा हरियाणा पोर्टल ( Intra Haryana Portal) से ही होगी कर्मचारियों की अवकाश प्रक्रिया, ई ऑफिस प्रणाली से फाइलो की मूवमेंट 

0 minutes, 6 seconds Read

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज, हिसार: हिसार जिला प्रशासन द्वारा सरकारी कार्यालयों में डिजिटल कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में वीरवार को एचआरएमएस, ई ऑफिस प्रणाली एवं इंट्रा हरियाणा पोर्टल ( Intra Haryana Portal ) पर लीव मैनेजमेंट विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। लघु सचिवालय स्थित जिला सभागार में आयोजित इस कार्यशाला की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने की।

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि उनके अधीन कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश संबंधी सभी आवेदन और उनकी स्वीकृति की प्रक्रिया इंट्रा हरियाणा पोर्टल के माध्यम से ही पूरी की जाए। इसके अलावा फाइलो की मूवमेंट ई ऑफिस प्रणाली के माध्यम से ही की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध बनाने के लिए विभिन्न सेवाओं का डिजिटलीकरण कर रही है, जिसमें इंट्रा हरियाणा पोर्टल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

 

इंट्रा हरियाणा पोर्टल ( Intra Haryana Portal) से ही होगी कर्मचारियों की अवकाश प्रक्रिया, ई ऑफिस प्रणाली से फाइलो की मूवमेंट 
Hisar News Today

उन्होंने बताया कि एचआरएमएस और इंट्रा हरियाणा पोर्टल ( Intra Haryana Portal )  के माध्यम से कर्मचारियों के अवकाश, सेवा अभिलेख तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों का संचालन अधिक व्यवस्थित और सुविधाजनक हो गया है। इससे कार्यालयी कार्यों में तेजी आएगी, रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा तथा अनावश्यक कागजी प्रक्रिया से भी राहत मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर्मचारियों के अवकाश आवेदन निर्धारित समय में निपटाए जाएं।

कार्यशाला के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को Intra Haryana Portal पर लीव मैनेजमेंट की संपूर्ण प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। इसके अलावा लॉगिन, अवकाश आवेदन, स्वीकृति प्रक्रिया तथा अन्य तकनीकी पहलुओं पर भी विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने सभी विभागों से डिजिटल प्रणाली का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर जिला वन अधिकारी रोहताश बिरथल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र कुमार, सीएमजीजीए अमोल, नगर निगम अतिरिक्त आयुक्त प्रदीप कुमार, डीआईओ दीपक भारद्वाज सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer