---Advertisement---

Jind News : जुलाना से महिला जेवरात व नगदी लेकर फरार

Follow Us
Jind News : जुलाना से महिला जेवरात व नगदी लेकर फरार
---Advertisement---

Jind News : Julana village women missing

हरियाणा न्यूज, जींद जुलाना : जींद जिले के जुलाना क्षेत्र के गांव किलाजफरगढ़ से एक महिला अपने बच्चों को घर पर ही छोडक़र नगदी व जेवरात सहित कागजात लेकर घर से चली गई। काफी तलाश करने के बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं लगा। जुलाना थाना पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में जींद जिले के गांव किलाजफरगढ़ निवासी कंवर ने बताया कि उसकी शादी सोनीपत जिले के खरखौदा निवासी रेनू के साथ हुई थी। उसकी पत्नी रेनू अपने मायके खरखौदा जाने की बात कहकर 7 जुलाई को घर से निकली थी। जब उन्होंने शाम को अपनी ससुराल खरखौदा फोन किया तो पता चला कि उसकी पत्नी रेनू वहां पर पहुंची ही नहीं। उसके बाद उसने रेनू के दोनों फोन पर फोन किया, लेकिन उसके दोनों ही नंबर बंद मिले।

पुलिस को दी शिकायत में पीडि़त ने बताया कि जब उसने इस बारे में अपने बच्चों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मम्मी घर से जाते समय बैंक की पासबुक, रूपए और जेवरात भी निकालकर ले गई है। पीडि़त ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी की जल्द से जल्द तलाश की जाए। जुलाना थाना पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।  

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer